• Latest
  • Trending
बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद PCB ने मोहम्मद हफीज को दी बड़ी जिम्मेदारी, ‘प्रोफेसर’ ने पिछले साल लिया था संन्यास

बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद PCB ने मोहम्मद हफीज को दी बड़ी जिम्मेदारी, ‘प्रोफेसर’ ने पिछले साल लिया था संन्यास

November 17, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद PCB ने मोहम्मद हफीज को दी बड़ी जिम्मेदारी, ‘प्रोफेसर’ ने पिछले साल लिया था संन्यास

by Udit Goel
November 17, 2023
in खेल, मनोरंजन
0
बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद PCB ने मोहम्मद हफीज को दी बड़ी जिम्मेदारी, ‘प्रोफेसर’ ने पिछले साल लिया था संन्यास

बुधवार 15 नवंबर का दिन भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए काफी बिजी रहा. एक तरफ टीम इंडिया मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेल रही थी. भारतीय फैंस स्टेडियम से लेकर अपने-अपने घरों-ऑफिसों में टीम को सपोर्ट कर रहे थे. वहीं पड़ोस में पाकिस्तान में वर्ल्ड कप 2023 की नाकामी का सबसे बड़ा नतीजा देखने को मिला. पाकिस्तानी टीम में वो बदलाव हो गए, जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था. पहले तो बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ी, फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मिकी आर्थर को निकालकर मोहम्मद हफीज को डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना दिया.

भारत में हो रहे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लीग स्टेज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा था. बाबर आजम की कप्तानी में टीम 9 में से 5 मैच हारकर लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इसके बाद से ही एक्शन तय था और वही हुआ. बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था. फिर बुधवार को सबसे ज्यादा एक्शन हुआ, जब बाबर ने पाकिस्तानी बोर्ड के मुखिया से मुलाकात की. इसके बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी.

हफीज को बनाया टीम का बॉस

इधर बाबर ने कप्तानी दी, उधर पीसीबी ने मौजूदा कोचिंग स्टाफ को डिमोट कर दिया. बोर्ड ने हेड कोच और उनके सपोर्ट स्टाफ को निकालने के बजाए उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी में नियुक्त कर दिया. वहीं विवादित डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट मिकी आर्थर को तुरंत प्रभाव से निकाल दिया गया और अब उनकी जगह पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को ये जिम्मेदारी दी गई है.

पीसीबी के प्रमुख जका अशरफ ने ‘प्रोफेसर के नाम से मशहूर 43 साल के हफीज को ये जिम्मेदारी सौंपी है. हफीज ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. वो 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे. हफीज ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 मैच खेले. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 12 हजार से ज्यादा रन बनाए और 250 से ज्यादा विकेट हासिल किए.

पीसीबी ने हालांकि नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान अभी तक नहीं किया है. बोर्ड ने कहा कि कुछ समय बाद नए हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ का ऐलान किया जाएगा जो ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम के साथ जुड़ेगा. पाकिस्तान को दिसंबर और जनवरी में पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड का दौरा करना है.

लगातार करते रहे बाबर की आलोचना

2021 वर्ल्ड कप में बाबर की कप्तानी में खेलने वाले हफीज लगातार बाबर आजम की कप्तानी की आलोचना कर रहे थे. उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद ताना कसते हुए कहा था कि बाबर की कप्तानी की आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि वो बहुत पवित्र है. इस वर्ल्ड कप में जब पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी तब भी हफीज ने बाबर को अपरिपक्व कप्तान बता दिया था. ऐसे में जाहिर तौर पर बाबर ने हफीज के नेतृत्व में कप्तानी जारी न रखने का फैसला किया.

Tags: # pakistanICC Cricket World Cup 2023ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023IndiaMohammad Babar AzamMohammad Hafeez

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary