• Latest
  • Trending
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

September 11, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
Tuesday, September 15, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

by Amir Khan
August 25, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

नई दिल्ली/नोएडा । मिशन शक्तिसैट से जुड़े अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान अंतरिक्ष शिक्षा, महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और उन्हें वैश्विक स्तर पर नए अवसर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अलग-अलग देशों के राजदूतों ने अपने देशों के बारे में जानकारी साझा करने के साथ मिशन शक्तिसैट के तहत किए जा रहे कार्यों और अपने अनुभवों से मंत्री को अवगत कराया। चिराग पासवान ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और मिशन से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली।

बैठक में मिशन शक्तिसैट की टीम ने पहल के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और वैश्विक प्रभाव को लेकर प्रस्तुति दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मिशन का उद्देश्य व्यावहारिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसरों के माध्यम से दुनिया भर की लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना है। मिशन से 108 से अधिक देशों की भागीदारी जुड़ी होने का दावा किया गया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मिशन शक्तिसैट की पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं और बालिकाओं को अंतरिक्ष एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने डॉ. केसन के प्रयासों और मिशन को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने की उनकी दूरदृष्टि की भी प्रशंसा की।

चिराग पासवान ने कहा कि महिलाओं की क्षमता, दृढ़ता और संकल्प उन्हें नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने मिशन शक्तिसैट के उद्देश्यों को भारत सरकार के व्यापक विकास दृष्टिकोण से जोड़ते हुए विकसित भारत के संकल्प तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्तिसैट का दायरा भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों की लड़कियों और महिलाओं को अंतरिक्ष शिक्षा तथा तकनीकी अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। 108 से अधिक देशों की भागीदारी इसके वैश्विक स्वरूप को दर्शाती है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बातचीत और उनके प्रोत्साहन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और मिशन के उद्देश्यों को समझने में व्यक्तिगत रुचि दिखाई।

मिशन शक्तिसैट डॉ. केसन के नेतृत्व में संचालित एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की व्यावहारिक शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसरों के माध्यम से दुनिया भर की लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary