• Latest
  • Trending
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

November 18, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

by Amir Khan
November 18, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

ग्रेटर नोएडा। छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को सभी व्यवस्थाएं एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने वर्तमान तक छठ पर्व को लेकर की गई तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारीगण छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
‌‌ जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एक कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाए, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, फायर विभाग, जिला पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जहां-जहां पर भी छठ घाट बनाए गए हैं, वहां पर जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती कर दी जाए।
जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ घाटों पर साफ सफाई, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं भी कूड़ा करकट नहीं रहना चाहिए और घाटों का सौंदर्यकरण का कार्य समय रहते पूर्ण कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा छठ घाटों पर विद्युत आपूर्ति को लेकर जेई की ड्यूटी लगा दी जाये, ताकि विद्युत आपूर्ति को लेकर कोई भी परेशानी न हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाट पर अस्थाई चिकित्सालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था सभी छठ घाटों पर पूर्व से ही रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था कराई जाए और छठ घाट पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए रूट डायवर्ट प्लान का कड़ाई से पालन करायें। उन्होंने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा भी छठ घाटों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर श्रद्धालुओं को पॉलिथीन का प्रयोग न करने एवं कूड़ा करकट न जलाने के लिए जागरूक किया जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा धर्मेंद्र सिंह, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर विभाग, प्राधिकरणों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary