• Latest
  • Trending
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा

September 11, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
Monday, September 14, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026

by Udit Goel
August 24, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

ग्रेटर नोएडा। आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गठित सांस्कृतिक समिति, प्रचार-प्रसार एवं ब्रांडिंग समिति, आवास व्यवस्था समिति, यातायात समिति तथा परिवहन समिति से संबंधित तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक, हस्तशिल्प, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों एवं क्षमताओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में अतिथियों, निवेशकों, उद्यमियों, प्रदर्शकों एवं आगंतुकों के आने की संभावना है। ऐसे में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने यातायात एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान संभावित यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए वाहनों के सुचारु आवागमन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से यातायात प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आवास व्यवस्था समिति को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए तथा आवश्यकतानुसार संबंधित होटल एवं अन्य संस्थानों से समन्वय स्थापित किया जाए।
सांस्कृतिक समिति को निर्देश दिए गए कि ट्रेड शो के दौरान प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं। वहीं प्रचार-प्रसार एवं ब्रांडिंग समिति को आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार, आवश्यक प्रचार सामग्री, संकेतक, सूचना पट्ट एवं आयोजन स्थल पर ब्रांडिंग की व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विद्युत विभाग एवं एनपीसीएल के अधिकारियों को आयोजन अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आयोजन स्थल पर अग्नि सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण एवं आपातकालीन निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन स्थल पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, चिकित्सकीय दल एवं आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग को आयोजन स्थल पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों को आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क तथा इंटरनेट सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों एवं आगंतुकों को संचार संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आयोजन से पूर्व व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर यदि कोई समस्या या आवश्यकता सामने आती है तो उसका तत्काल संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान कराया जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत, अग्निशमन, चिकित्सा, पेयजल, खाद्य सुरक्षा, दूरसंचार एवं पार्किंग जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रहनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को बेहतर समन्वय, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सुरक्षित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बैठक में यमुना विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से ओएसडी गुंजा सिंह, डीसीपी आर0के0 गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, इंडिया एक्सपो मार्ट के सीईओ सुदीप सरकार सहित जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण के संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • UPITS 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में आगंतुक सुविधाओं, कारोबारी अवसरों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary