ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र की शारदा विश्वविद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य मे लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे 6 मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई साथ में काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने आनन फानन में राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह सभी मजदूरों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां एक को मृत करार दे दिया गया। बाकी 5 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए













