• Latest
  • Trending
थप्पड़ कांड पीड़ित छात्र शारदेन स्कूल में पढ़ेगा, मुंबई से आई विशेषज्ञों की टीम जानेगी हाल

थप्पड़ कांड पीड़ित छात्र शारदेन स्कूल में पढ़ेगा, मुंबई से आई विशेषज्ञों की टीम जानेगी हाल

November 28, 2023
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

थप्पड़ कांड पीड़ित छात्र शारदेन स्कूल में पढ़ेगा, मुंबई से आई विशेषज्ञों की टीम जानेगी हाल

by Udit Goel
November 28, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
थप्पड़ कांड पीड़ित छात्र शारदेन स्कूल में पढ़ेगा, मुंबई से आई विशेषज्ञों की टीम जानेगी हाल

मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र की काउंसिलिंग के लिए मुंबई से टाटा इंस्टीट्यूट सोशल साइंस (टीआईएसएस) की चार सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम पहुंची। लखनऊ से पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और परियोजना विशेषज्ञ ने टीआईएसएस टीम के साथ खुब्बापुर पहुंचकर छात्र की काउंसिलिंग की। काफी देर तक टीम पीड़ित के साथ रही और उससे बातचीत की।
खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट ने छात्र की काउंसलिंग के लिए मुंबई के संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट सोशल साइंस को जिम्मेदारी दी थी। कोर्ट के आदेश पर रविवार को मुंबई से टीआईएसएस से विशेषज्ञ रथिस ऐश्वर्या, अर्पिता, अपर्णा जोशी, अब्दुल शाबान के अलावा लखनऊ से डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह और परियोजना विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह ने खुब्बापुर पहुंचकर छात्र और उसके पिता इरशाद से प्रकरण की जानकारी ली। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला और खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती भी शामिल रहे।

पीड़ित का पिता बोला, चल रहा स्कूल

टीम के सवालों पर छात्र के पिता इरशाद ने कहा कि प्रकरण को चार माह हो गए है, लेकिन अभी तक आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में अधिकारियों ने नेहा पब्लिक स्कूल को बंद दिखाया हुआ है, लेकिन लगातार स्कूल भी चल रहा है और उसमें आरोपी शिक्षिका भी पढ़ा रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिले के अधिकारियों को दी है।

टीम ने पीड़ित को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

मुंबई की टीआईएसएस की टीम ने खुब्बापुर पहुंचकर छात्र से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने किताब पढ़वाई और लिखवाकर भी देखा। टीम विशेषज्ञों ने छात्र से उसकी पढ़ाई और स्कूल के बारे में पूछा। उन्होंने छात्र से स्कूल में मन लगने को लेकर सवाल किया। इसपर छात्र ने स्कूल को अच्छा बताते हुए मन लगने की बात कही।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

रविवार सुबह पहुंची मुंबई से टीआईएसएस की चार सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने लखनऊ से डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह और परियोजना विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह ने खुब्बापुर जाने से पहले मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बीएसए शुभम शुक्ला के साथ-साथ सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारियों से खुब्बापुर प्रकरण की जानकारी लेने के साथ-साथ विद्यालयों के पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली।

प्रधान ने कहा, गांव में माहौल अच्छा

मुंबई की टीआईएसएस की चार सदस्यीय विशेषज्ञों रथिस ऐश्वर्या, अर्पिता, अपर्णा जोशी, अब्दुल शाबान खुब्बापुर के ग्राम प्रधान मनोज कुमार से मुलाकात की। ग्रामप्रधान से गांव के माहौल के बारे में पूछा। साथ ही सरकारी स्कूलों और मिड-डे-मील की जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि थप्पड़ कांड में शिक्षिका तृप्ता त्यागी की गलती थी। इसके लिए उसने माफी भी मांगी थी। गांव में किसी भी तरह का सांप्रदायिक माहौल नहीं है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि मुंबई की टीम और लखनऊ के अधिकारियों ने खुब्बापुर में छात्र की काउंसलिंग की। इसके बाद वह ग्राम प्रधान मनोज कुमार के यहां पहुंचकर उनसे जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुंबई की टीम के दो सदस्य वापस लौट जाएंगे। इसके अलावा एक अधिकारी पदमा सारंगपानी सोमवार दोपहर तक पहुंचेगी। उनके आने पर ही आगे की गतिविधियां होगी। उन्होंने बताया कि दो दिन तक टीम शहर में ही रहेगी।

यह था पूरा मामला

खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसका सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। उधर, पीड़ित छात्र का प्रवेश भी हो गया था और रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर छात्र की काउंसलिंग की गई।

Tags: # Muzaffarnagar NewsCounseling of the victim studentmeeting with dmmumbai teammuslim student beatMuzaffarnagar Crime NewsMuzaffarnagar SchoolMuzaffarnagar School CaseMuzaffarnagar School Muslim Beatmuzzaffarnagar-crimestudent beat in school

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary