ग्रेटर नोएडा। शिव शक्ति अपार्टमेंट, सेक्टर MU-2 में RWA टीम के प्रयासों से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने तथा भवनों के गिरे हुए प्लास्टर की मरम्मत के विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शुक्रवार को RWA के अध्यक्ष अरविंद पहलवान संरक्षक आदरणीय जितेंद्र मास्टर जी, संरक्षक आदरणीय कुलदीप भाटी जी एवं संरक्षक सतवीर कपासिया द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया गया।
इस अवसर पर RWA संगठन प्रभारी नसीम जी, कार्यकारिणी सदस्य शिवेन्द्र यादव जी, राजेश उपाध्याय जी सहित RWA पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।
RWA टीम ने बताया कि निवासियों के सहयोग एवं समर्थन से इन विकास कार्यों का टेंडर पास कराया गया है। इंटरलॉकिंग टाइल एवं भवनों के क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत से परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
RWA टीम ने कहा कि “वादा नहीं, काम करके दिखाएंगे” के संकल्प के साथ शिव शक्ति अपार्टमेंट के विकास को प्राथमिकता देते हुए आगे भी आवश्यक विकास कार्य निरंतर कराए जाएंगे।














