• Latest
  • Trending
सर्द रातों में कोई नहीं सोएगा खुले में : सीएम योगी

सर्द रातों में कोई नहीं सोएगा खुले में : सीएम योगी

December 23, 2023
स्वच्छता और कचरा न जलाने के प्रति कबाड़ी एवं कचरा बीनने वाले श्रमिकों को किया जागरूक

स्वच्छता और कचरा न जलाने के प्रति कबाड़ी एवं कचरा बीनने वाले श्रमिकों को किया जागरूक

September 29, 2026
यूपीआईटीएस 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू; ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान

यूपीआईटीएस 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू; ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान

September 29, 2026
विकास कार्यों पर ADM और प्राधिकरण अधिकारियों से मिले RWA बीटा वन के पदाधिकारी

विकास कार्यों पर ADM और प्राधिकरण अधिकारियों से मिले RWA बीटा वन के पदाधिकारी

September 29, 2026
वैश्विक साहित्यिक पटल पर डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा का भावपूर्ण एकल काव्य-पाठ

वैश्विक साहित्यिक पटल पर डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा का भावपूर्ण एकल काव्य-पाठ

September 29, 2026
‘मन की बात’ से जन-जन तक पहुँचा राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी का संदेश

‘मन की बात’ से जन-जन तक पहुँचा राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी का संदेश

September 27, 2026
UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

September 26, 2026
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
Wednesday, September 30, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

सर्द रातों में कोई नहीं सोएगा खुले में : सीएम योगी

by Amir Khan
December 23, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
सर्द रातों में कोई नहीं सोएगा खुले में : सीएम योगी

लखनऊ। सर्द रातों में उत्तर प्रदेश में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाए, इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद स्थानीय निकाय निदेशालय ने नगरीय निकायों में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए निदेशालय की ओर से सभी नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को निकायों में निराश्रित एवं दुर्बल वर्ग के आश्रयहीन व्यक्तियों के ठहरने, रुकने के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान किए जाने और रैन बसेरों व शेल्टर होम्स के संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। निदेशक डॉ नितिन बंसल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी नगरीय निकायों में रैन बसेरों/शेल्टर होम्स को मिशन मोड में सक्रिय किया जाए।

*जरूरतमंद लोगों को मिले रहने की सुविधा*
निर्देशों में रैन बसेरों/शेल्टर होम्स के संचालन के विषय में कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अनुसार, समस्त चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, श्रमिकों के कार्य स्थलों एवं बाजारों में अनिवार्य रूप से रैन बसेरे/शेल्टर होम्स संचालित किए जाएं। आवश्यकतानुसार नए अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण भी किया जा सकता है। इसके लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विकास प्राधिकरण आदि द्वारा भी अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाए। रैन बसेरा/शेल्टर होम्स में ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों जिनके पास ठहरने की सुविधा नहीं है तथा विशेष रूप से जो चिकित्सा एवं रोजगार आदि के लिए बाहर से आए हैं, रहने की सुविधा दी जाए जिससे उन्हें खुले में या सड़क या पटरियों पर न सोना पड़े।

*महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग हो व्यवस्था*
दिशा निर्देशों में बताया गया कि रैन बसेरा/शेल्टर होम्स में रुकने वाले व्यक्तियों को ठंड से बचाने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समस्त उपाय (साफ-सफाई, स्वच्छ बेड शीट, कंबल, गरम पानी, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी आदि का प्रबंध किया जाए। बेड शीट, कंबल इत्यादि की सफाई और धुलाई नियमित रूप से की जाए। रैन बसेरा/शेल्टर होम्स में महिलाओं और पुरुषों के सोने व शौचालत आदि की व्यवस्था अलग-अलग की जाए। जिला प्रशासन के सहयोग से प्रत्येक जरूरतमंद निर्धन व्यक्ति को कंबल आदि उपलब्ध कराए जाएं। समस्त रैन बसेरों में केयर टेकर भी तैनात किए जाएं, जिसका नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर रैन बसेरों के गेट पर अवश्य दर्शाया जाए। प्रत्येक रैन बसेरे के लिए एक उपयुक्त वरिष्ठता का नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जिस पर रैन बसेरे के संचालन का उत्तरदायित्व होगा।

*रात में रैन बसेरों का होगा औचक निरीक्षण*
रात में जनपद, निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया जाए। रैन बसेरों के केयर टेकर के पास निरीक्षण रजिस्टर भी रखा जाए जिसमें निरीक्षण अधिकारी अपनी टिप्पणी भी अंकित करें। शीतलहर एवं ठंड से बचाव कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए तथा स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से इससे संबंधित सूचनाएं प्रसारित कराई जाएं, ताकि शासन द्वारा जनसामान्य को ठंड से बचाव के लिए किए जा रहे व्यापक उपायों की जानकारी हो सके। रैन बसेरा के संचालन के विषयगत सिविल सेवा संगठन, सिविल डिफेंस, विद्यालयों, व्यापार संगठन, औद्योगिक संघ, रेड क्रॉस सोसाइटी इत्यादि का भी परस्पर सहयोग लिया जाए। शीत ऋतु के दृष्टिगत मुख्य बाजार के चौराहों पर अस्पताल, बस स्टेशन, रेल स्टेशन इत्यादि स्थलों पर नियमानुसार अलाव की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • स्वच्छता और कचरा न जलाने के प्रति कबाड़ी एवं कचरा बीनने वाले श्रमिकों को किया जागरूक
  • यूपीआईटीएस 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू; ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान
  • विकास कार्यों पर ADM और प्राधिकरण अधिकारियों से मिले RWA बीटा वन के पदाधिकारी
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary