• Latest
  • Trending
गरीबों को भूख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थीं पहले की सरकारें: सीएम योगी

गरीबों को भूख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थीं पहले की सरकारें: सीएम योगी

December 23, 2023
‘मन की बात’ से जन-जन तक पहुँचा राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी का संदेश

‘मन की बात’ से जन-जन तक पहुँचा राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी का संदेश

September 27, 2026
UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

September 26, 2026
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
Monday, September 28, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गरीबों को भूख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थीं पहले की सरकारें: सीएम योगी

by Amir Khan
December 23, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
गरीबों को भूख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थीं पहले की सरकारें: सीएम योगी

बिजनौर। विकास की मुख्य धारा से जुड़कर बिजनौर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक आदर्श जनपद बनने की ओर अग्रसर है। विकास का लाभ किसी एक को नहीं बल्कि सभी को प्राप्त होता है। विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है। ऐसे में सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगायी है जबकि पहले इसी उत्तर प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगे होते थे और महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। वहीं आज यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा है। इतना ही नहीं प्रदेश की कनेक्टिविटी भी पहले से काफी बेहतर हुई है। बिजनौर से मेरठ और दिल्ली से फोर लेन से सीधे नजीबाबाद जुड़ रहा है। हमारा प्रयास है कि गंगा एक्सप्रेसवे समय से बनकर तैयार हो जाए ताकि इसे मेरठ के रास्ते हरिद्वार तक ले जाने की कार्रवाई जल्द प्रारंभ की जा सके। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिजनौर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कही।

*सरकार जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर खुशहाली के लिए कर रही काम*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिजनौर में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। यह नया परिवर्तन है। परिवर्तन तब आता है जब सरकार और समाज मिलकर जातिवाद, परिवारवाद और मजहब से ऊपर उठ करके विकास और खुशहाली के लिए कार्य करते हैं। पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी को एक नया भारत दिखाई देता है, जिसमें हर नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र साढ़े नौ वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को फ्री आवास की सुविधा दी। इसके साथ ही फ्री में शौचालय, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन, कोरोना कालखंड में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन की सुविधा दी गई। इसके अलावा वन जिला वन प्रोडक्ट के तहत उद्यमियों को एक नई गति मिली है। डबल इंजन की सरकार व्यापारियों को जीवन बीमा का लाभ दे रही है जबकि हर गरीब को पांच लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है। देश में इस योजना का लाभ 50 करोड़ जबकि उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोग उठा रहे हैं। पहले की सरकारें गरीबों को भूख, बीमारी, मकान के अभाव में मार देती थीं। वह कुछ चुनिंदा लोगों की ही सुनती थी। इतना ही नहीं युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। साथ ही कांवड़ यात्रा निकालने की बात होती थी तो मुकदमे लिखा दिये जाते थे। आज कावड़ यात्रा भी निकल रही है और अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भी बन रहा है।

*आज प्रदेश देश की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर*
सीएम योगी ने कहा कि आज सरकार आपकी आस्था का सम्मान कर रही है। सुरक्षा का माहौल देने के साथ युवाओं को रोजगार भी दे रही है। अब तक अकेले पुलिस विभाग में 1,64,000 भर्ती की गई है। वहीं 6 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी दी है। प्रदेश का हर नागरिक आज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उसी का नतीजा है कि प्रदेश देश की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आपके पास आई है। इसे सफल बनाना है और भारत को दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करना है।

*विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीएम योगी ने किया संवाद*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रर्दशनी का अवलोकन, बच्चों का अन्नप्रशासन करने के साथ उन्हे खिलौने दिये। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इसके अलावा कई लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, चेक, घरौनी प्रमाण पत्र और मेधावी छात्रों को लैपटॉप सौंपे। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अशोक कटारिया, कुंवर सुशांत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ‘मन की बात’ से जन-जन तक पहुँचा राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी का संदेश
  • UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा
  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary