• Latest
  • Trending
भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है : योगी आदित्यनाथ

भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है : योगी आदित्यनाथ

February 19, 2024
ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?

July 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए

ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए

July 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी

ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी

July 28, 2026
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

July 28, 2026
EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

July 26, 2026
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

July 25, 2026
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

July 25, 2026
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

July 25, 2026
भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
Wednesday, July 29, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है : योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री ने संभल में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह को किया संबोधित

by Amir Khan
February 19, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है : योगी आदित्यनाथ

– संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री ने किया कल्कि धाम का शिलान्यास

– बोले सीएम – आस्था का सम्मान और आजीविका की गारंटी देती है डबल इंजन की सरकार

संभल। भारत में जो पहले असंभव माना जाता था, आज वो संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नई समृद्धियों को प्राप्त कर रहा है। यहां आस्था का सम्मान और आजीविका की गारंटी दोनों ही है। पहले की सरकारों ने न तो आस्था का सम्मान किया और ना ही आजीविका ही दी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संभल में स्वागत करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के 10वें अवतार की भावी अवतरण भूमि पर प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। अयोध्या में पांच सदी के इंतजार को समाप्त करने और पहली बार संयुक्त अरब अमीरात में भी भव्य मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री का आगमन संभल जनपद में हुआ है। पिछले 10 साल में हमने एक नये भारत का दर्शन किया है। इस नये भारत में हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी के साथ ही राष्ट्र को समृद्धि के नये सोपान तक पहुंचाने का संकल्प भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण, अयोध्या धाम में रामलला का पुन: विराजमान होना, केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनरोद्धार, महाकाल में महालोक की स्थापना नये भारत की तस्वीर है। यहां हर युवा को आजीविका और आस्था की गारंटी भी है। यही मोदी की गारंटी है। पहले की सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। वो न आस्था दे पाए और ना ही आजीविका उपलब्ध करा पाए। मगर, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की परंपराओं को वैश्विक मान्यता मिल रही है। हर साल 21 जून को दुनिया के 200 देश भारत की ऋषि परंपरा से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

सीएम ने कहा कि भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है। यह इसलिए हुआ क्योंकि हमारे पास एक यशस्वी नेतृत्व है। हमें गर्व होता है जब प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान दुनिया के मंच पर होता है। पूरी दुनिया उन्हें उम्मीद की निगाह से देखती है। उन्होंने बताया कि संभल में गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है। 2025 में प्रयागराज कुंभ के दौरान सरकार का प्रयास होगा कि पश्चिमी यूपी के लोग इस एक्सप्रेसवे के जरिए तेज गति से प्रयागराज पहुंचें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हुआ है। जल्द मुरादाबाद का एयरपोर्ट भी बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज यहां प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है, जहां कलियुग और सतयुग के संधिकाल में भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का अवतरण होगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो शुरुआत हुई है, उसी क्रम में प्रधानमंत्री यहां पहुंचे हैं।

इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम्, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में संतजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में मरीज ने नम आंखों से फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद, जाने क्यों ?
  • ग्रेटर नोएडा में AMTEX 2026 और Fastener Fair India 2026 शुरू, भारत की मशीन टूल और फास्टनर इंडस्ट्रीज़ को एक साथ लाए
  • ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में उतरे प्राधिकरणकर्मी
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary