• Latest
  • Trending
जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

March 1, 2024
EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

July 26, 2026
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

July 25, 2026
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

July 25, 2026
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

July 25, 2026
भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
Monday, July 27, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

by Amir Khan
March 1, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन सुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण/शिलान्यास*

*सीएम योगी ने 35 अग्निशमन वाहनों का फ्लैग ऑफ भी किया, विभाग की ओर से लगाई गयी प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन*

*कहा- आज प्रदेश में तेजी के साथ तहसील स्तर पर एक-एक फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हो चुकी है सरकार*

*अग्निशमन विभाग की इमरजेंसी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने अब तक प्रदान किये हैं लगभग 1400 करोड़ रुपये: सीएम योगी*

*लखनऊ, :* संकट के समय अग्निशमन सेवाओं की भूमिका से सभी भलीभांति परिचित हैं। इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 1944 में प्रदेश में विभाग का गठन किया गया। वर्ष 1944 से 2017 के बीच 73 वर्षों में केवल 288 फायर स्टेशन स्थापित किये गये जबकि पिछले 7 वर्षों में 71 नए फायर स्टेशन स्थापित किए गये। आज हम प्रदेश में तेजी के साथ तहसील स्तर पर एक-एक फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में ऐसा राज्य होगा, जहां तहसील स्तर पर फायर स्टेशन होंगे। हमने कानून व्यवस्था में व्यापक रिफॉर्म के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। साथ ही उनके आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम आगे बढ़ाए गए हैं। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में आज अग्निशमन विभाग प्रदेश की इमरजेंसी सेवाओं में एक बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए अपने आप को तैयार कर रहा है। हमने विभाग की सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अब तक लगभग 1400 करोड़ रुपये दिये हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित अग्निशमन सुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं 35 अग्निशमन वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में कही। इस दौरान सीएम योगी ने विभाग की ओर से लगाई गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और अधिकारियों से अग्निशमन उपकरणों की जानकारी हासिल की।

*7 वर्षों में उठाये गये कई महत्वपूर्ण कदम*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में विभाग के आधुनिकीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही समयबद्ध तरीके से विभाग में अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके परिणाम सभी के सामने हैं। पहले अक्सर उद्यमी एनओसी को लेकर शिकायतें करते थे।हमने उसमें कई बदलाव कर उसे सरल किया। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि फायर टेंडर के रिस्पांस टाइम को कम से कम करने पर जोर होना चाहिये ताकि जन-धन की हानि को कम से कम किया जा सके। पिछले कुछ वर्षों में इसमें काफी सुधार भी हुआ है। यही वजह है कि 33,000 से अधिक अग्नि दुर्घटनाओं में 3,780 जनहानि को रोका गया। साथ ही 5000 से अधिक पशुओं के साथ ही 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया गया। इसके अलावा विभाग तेज लू के दौरान फसलों में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सदैव खड़ा रहता है। इसे ही ध्यान में रखते हुए हमने आपात सेवाओं का उच्चीकरण करने का कार्य किया है। इस दिशा में न केवल अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकरण बल्कि प्रदेश में एसडीआरएफ के गठन की कार्रवाई को भी पूरा किया गया है। आज एसडीआरएफ की छह कंपनियां काम कर रही हैं। साथ ही साथ प्रदेश के अंदर स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन करते हुए महत्वपूर्ण इमारतों और संस्थाओं की सुरक्षा के दायित्व को पूरा किया है। इन प्रयासों काे आगे बढ़ाते हुए प्रदेशवासियों, निवेशकों और टूरिस्ट के विश्वास को और मजबूत करना है। इसी के तहत पहले चरण में जनपद स्तर और दूसरे चरण में तहसील स्तर पर एक से डेढ़ वर्ष में फायर स्टेशन स्थापित हो जाएंगे।

*लोगों को करें प्रशिक्षित, मदद के लिए करें प्रेरित*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभाग रिस्पांस टाइम को कम करता है तो कॉमन मैन के मन में विभाग और शासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा। उसके लिए सहायता को पहुंचाना हमारा दायित्व है। हमें स्कूल और कॉलेज में बच्चों के प्रशिक्षण के लिए भी प्रयास करना चाहिए, उनकी काउंसिलिंग को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि सामान्य दिनों में केवल विभाग के भरोसे ही रहकर नहीं बल्कि घटना घटित होते ही बचाव शुरू हो यह महत्वपूर्ण है। बचाव के लिए हम लोगों को पहले से ही तैयार करें। अग्निकांड के लिए कौन-कौन सी लापरवाही जिम्मेदार होती हैं, कैसे हम जनधन की हानि को रोक सकें, इसके प्रति लोगों को पहले से तैयार कर सकें तो घटना के बाद जब तक सहायता पहुंचती है तब तक लोग स्वयं भी अपने स्तर पर बचाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। हर घटना हमारे लिए एक सबक होनी चाहिए और फिर उस सबक को लोगों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि लापरवाही से बचा जा सके। सीएम ने कहा कि कहीं कोई दुर्घटना होती है तो अक्सर लोग वहां पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करते रहते हैं। उस समय हमें सबसे पहले वहां पर लोगों को बचाना चाहिए, राहत कार्यों में भाग लेना चाहिए। हमें इन सभी चीजों से अपने आप को तैयार करना होगा।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा अविनाश चंद्र आदि शामिल हुए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
  • स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary