• Latest
  • Trending
बदलाव अभियान के जरिए ग्रेनो वासियों को प्लास्टिक से किया सचेत

बदलाव अभियान के जरिए ग्रेनो वासियों को प्लास्टिक से किया सचेत

December 17, 2025
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
Saturday, September 26, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

बदलाव अभियान के जरिए ग्रेनो वासियों को प्लास्टिक से किया सचेत

by Udit Goel
December 17, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
बदलाव अभियान के जरिए ग्रेनो वासियों को प्लास्टिक से किया सचेत

ग्रेटर नोएडा। “बदलाव : हम प्लास्टिक का उत्पादन, उपभोग और निपटान कैसे करते हैं, इसे नए सिरे से सोचें, यह हमारी जिम्मेदारी है!” शीर्षक से नौ दिवसीय जन-जागरूकता चलाया गया। यह अभियान 8 से 16 दिसंबर 2025 तक चला ।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और एनजीओ ‘नेचर बॉडीज’ के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया। सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (CEE) और एचडीएफसी बैंक और ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सोल्यूशन के सहयोग से इस अभियान को चलाया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को दैनिक जीवन में जिम्मेदार प्लास्टिक उपयोग और उचित अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
अभियान के दौरान 20 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWA), 50 बाजारों/सार्वजनिक स्थलों, 4 स्कूलों, 2 अस्पतालों, 10 उद्योगों और 2 बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWG)/होटलों में 250 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 1 लाख से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई गई। नुक्कड़ नाटक, माइम शो, रैलियाँ, रोड शो, थीम आधारित नृत्य प्रस्तुतियाँ, क्विज़, घर-घर संवाद और स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों ने संदेशों को रोचक और सुलभ तरीके से पहुंचाया।
अभियान में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचाव, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरा फैलाने से रोकथाम और स्वच्छ परिवेश बनाए रखने जैसी सरल प्रथाओं पर जोर दिया गया। “हरा गीला, नीला सूखा” और “गीला कचरा, सूखा कचरा। कचरे के दो प्रकार” जैसे सरल संदेशों ने समुदायों को कचरा पृथक्करण बेहतर ढंग से समझने में मदद की। दुकानदारों और विक्रेताओं ने अपने आसपास की सफाई कर प्लास्टिक उपयोग कम करने में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय बाजारों में टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक कपड़े के थैले वितरित किए गए।
चौधरी केशराम इंटर कॉलेज, इकोटेक-3 में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जहां 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगभग 70 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल आदि इस अभियान में शामिल रहे। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने दुकानदारों और विक्रेताओं से अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और हरित बनाए रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। एसीईओ ने निवासियों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary