• Latest
  • Trending
नेह नीड फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सर्जन-2025” का भव्य आयोजन

नेह नीड फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सर्जन-2025” का भव्य आयोजन

September 13, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

नेह नीड फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सर्जन-2025” का भव्य आयोजन

सर्जन-2025 में समाज-सेवा, सहयोग और स्नेह का संदेश

by Amir Khan
September 13, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
नेह नीड फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सर्जन-2025” का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा  । नेह नीड फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सर्जन-2025” का आयोजन आज मंगलमय कॉलेज, नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय परिवारों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पदम सिंह जी (क्षेत्र प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. हरीश भाटिया (Director HR & Operations, मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा) ने की तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नितिन अग्रवाल (Managing Director, Bliss Ayurveda India Pvt. Ltd.) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्वागत भाषण में कार्यक्रम संयोजक कुलदीप शर्मा (ट्रस्टी, नेह नीड) ने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य तब ही सफल होता है जब उसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सामूहिक प्रयास जुड़ता है। नेह नीड भी एक ऐसा ही यज्ञ है, जिसमें जितने अधिक लोग आहुति देंगे यह उतना ही सफल होगा, इसलिए सभी से अपील है कि वे इस अभियान में अलग-अलग रूप से सहयोगी बनें।

मुख्य अतिथि श्री पदम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेह नीड का अर्थ है — नेह यानी प्रेम-स्नेह और नीड यानी घोंसला या घर, जो सेवा का आधार है। यह संस्था बच्चों के लिए एक ऐसा सुरक्षित, स्नेहमय घर बन रही है जहाँ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। बच्चे और बड़े सभी स्नेह के भूखे होते हैं, और जब उन्हें स्नेहपूर्ण वातावरण मिलता है तो उनका जीवन संवरता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चयन और उनकी शिक्षा का सही अवसर उन्हें उज्ज्वल भविष्य देता है। बच्चों और समाज के बीच कर्तव्य का संबंध होना चाहिए — बच्चों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना और समाज को बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाना ही इस श्रेष्ठ कार्य की दिशा है। तन और मन का समर्पण ही सच्ची सेवा है। केवल धन से नहीं, बल्कि समय, प्रेम और मार्गदर्शन से भी सेवा को पूर्णता मिलती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस यज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और नेह नीड को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुँचाने में सहयोग दें, ताकि समाज का हर वंचित बच्चा शिक्षा और संस्कार से संपन्न होकर आगे बढ़ सके।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नितिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाती है और ऐसे प्रयास भारत को सशक्त भविष्य की ओर ले जाएंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. हरीश भाटिया ने कहा कि नेह नीड फाउंडेशन जिस तरह से शिक्षा, संस्कार और समाज-निर्माण में योगदान दे रहा है, वह अनुकरणीय है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में नेह नीड परिवार – ग्रेटर नोएडा की टीम ने सभी समर्थकों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि आने वाले समय में अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा, संस्कार और जीवन कौशल से जोड़ने के लिए नए अभियान और प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा के अच्छा काम करने वाले कुछ सामाजिक योद्धाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary