ग्रेटर नोएडा: नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्में बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय 11 में 2026 को जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं भूख हड़ताल आंदोलन को सफल बनाने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर के आवास डेल्टा 2 एवं नोएडा के गांव बादोली में सुरेंद्र कसाना, कोंडली गांव में पिरोज भाटी के आवास पर संपन्न हुई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुध नगर के नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत प्राइवेट बिल्डर बड़े स्तर पर भूजल दोहन कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र का भूजल स्तर तेजी के साथ लगातार नीचे जा रहा है। अगर इसी तरीके से बिल्डर भूजल दोहन करते रहे तो एक दिन गौतम बुध नगर के निवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेंगे। प्राइवेट बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन के विरोध में 11 मई को संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय जिला मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकाल भूख है।














