• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट का किया दौरा, एफओबी, रोड व सीवर प्रोजेक्ट को हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट का किया दौरा, एफओबी, रोड व सीवर प्रोजेक्ट को हरी झंडी

June 17, 2025
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Monday, September 7, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट का किया दौरा, एफओबी, रोड व सीवर प्रोजेक्ट को हरी झंडी

by Udit Goel
June 17, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट का किया दौरा, एफओबी, रोड व सीवर प्रोजेक्ट को हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौड़ सिटी व इटैड़ा गोलचक्कर के पास एफओबी बनाने की अनुमति दे दी है। एसीइओ ने 60 मीटर रोड पर तिगड़ी गोलचक्कर से पहले यूटर्न बनाने को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही सर्विस रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने सेक्टर-1 में प्रस्तावित 24 मीटर रोड का निरीक्षण कर अप्रूवल दे दिया है। उन्होंने 60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 80 मीटर रोड का भी जायजा लिया। गौड़ चौक पर बन रहे अंडरपास कार्य की प्रगति को भी देखा।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि ग्रेनो वेस्ट में मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से कार्य हों, ताकि ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी न झेलनी पड़े। इसीलिए प्राधिकरण जल, सीवर, रोड कनेक्टीविटी, ग्रीनरी से जुड़ी कई परियोजनाओं पर कार्य करवा रहा है। इन परियोजनाओं की एसीईओ स्तर से नियमित निगरानी भी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेनो वेस्ट में चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया और नई परियोजनाओं को हरी झंडी दी। एसीईओ मंगलवार को सबसे पहले सेक्टर ईकोटेक-3 पहुंचीं। उन्होंने सेक्टर एक स्थित एमपीएस से ईकोटेक-3 स्थित 20 एमएलडी एसटीपी को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन सीवर लाइन का जायजा लिया। एसीईओ ने इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस लाइन का कार्य पूरा हो जाने पर सेक्टर 1 के आसपास के सीवर को ईकोटेक-3 स्थित एसटीपी से शोधित किया जा सकेगा और इस शोधित पानी को सिंचाई और निर्माण कार्य में लिया जाएगा। एसीईओ ने एसटीपी से निकलने वाले स्लज को निस्तारित करने और ग्रीन एनर्जी के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए। इसके बाद एसीईओ ने ऐस सिटी के सामने 60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 80 मीटर रोड का भी जायजा लिया। उन्होंने अगले माह तक इस रोड का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सेक्टर 1 में बिसरख को 60 मी रोड से जोड़ने के लिए 24 मीटर रोड के निर्माण को भी अनुमति दे दी है। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटैड़ा गोलचक्कर के पास और गौड़ सिटी एक और गौड़ सिटी दो के बीच की रोड पर फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए प्रस्तावित लोकेशन पर भी अनुमति दे दी है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का भी जायजा लिया और सीवर, बिजली, गैस आदि लाइनों को शीघ्र शिफ्ट करने और निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने 60 मी रोड पर खजूर चौक के पास तिगड़ी गोलचक्कर से पहले यू टर्न बनाने को भी मंजूरी दे दी है। इससे गौड़ सिटी-2 की तरफ से आना-जाना आसान हो जाएगा। वाहन चालकों को तिगड़ी गोलचक्कर से घूम कर नहीं आना पड़ेगा, जिससे तिगड़ी गोलचक्कर पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी। एसीईओ के भ्रमण के दौरान सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा और वर्क सर्किल-1 के प्रभरी प्रभात शंकर भी मौजूद रहे।
————————-
बॉक्स न्यूज—-

सीवर से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर
—————————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सीवर से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए बड़ी पहल की है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सीवर से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर 9211825118 है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों में सीवर से जुड़ी शिकायत को इस नंबर पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। कॉल सेंटर कर्मचारी इस शिकायत को दर्ज कर सीवर विभाग को भेज देगा। सीवर विभाग की टीम सीवर से जुड़ी शिकायत को शीघ्र हल कराएंगे। इसकी नियमित मॉनिटरिंग सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक स्तर से होगी। सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के ट्रायल के बाद इसे मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के निवासी इस नंबर पर सीवर से जुड़ी षिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, मंगलवार को एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सीवर विभाग की समीक्षा के दौरान इसे ग्रेनोवासियों के लिए औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है।
—————

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary