• Latest
  • Trending
America: राष्ट्रपति चुनाव के बीच बुरे फंसे जो बाइडेन के बेटे ‘हंटर’, लाखों डॉलर की टैक्स चोरी के आरोप में जा सकते हैं जेल

America: राष्ट्रपति चुनाव के बीच बुरे फंसे जो बाइडेन के बेटे ‘हंटर’, लाखों डॉलर की टैक्स चोरी के आरोप में जा सकते हैं जेल

December 8, 2023
एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

August 15, 2026
अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

August 15, 2026
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

August 15, 2026
तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

August 12, 2026
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

August 12, 2026
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

August 10, 2026
Sunday, August 16, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

America: राष्ट्रपति चुनाव के बीच बुरे फंसे जो बाइडेन के बेटे ‘हंटर’, लाखों डॉलर की टैक्स चोरी के आरोप में जा सकते हैं जेल

by Udit Goel
December 8, 2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
America: राष्ट्रपति चुनाव के बीच बुरे फंसे जो बाइडेन के बेटे ‘हंटर’, लाखों डॉलर की टैक्स चोरी के आरोप में जा सकते हैं जेल

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. दरअसल, राष्ट्रपति के बेटे हंटर बाइडेन को गुरुवार देर रात टैक्स चोरी के कई मामलों में दोषी ठहराया गया. हंटर बाइडेन पर 1.4 मिलियन डॉलर टैक्स चोरी का आरोप लगा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल कैलिफोर्निया में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अमेरिकी जिला अदालत में दायर 56 पेज के अभियोग में विशेष वकील डेविड वीस ने कहा, हंटर बाइडेन ने 2016 से 2019 तक 1.4 मिलियन डॉलर टैक्स का भुगतान नहीं किया. उन्होंने टैक्स चोरी के लिए खास योजना बनाई.

17 साल की हो सकती है जेल

अभियोग से पता चलता है कि बाइडेन पर टैक्स दाखिल करने और भुगतान करने में विफल रहने, टैक्स चोरी और गलत कर रिटर्न दाखिल करने के नौ आरोप लगाए गए हैं. आरोपों में दोषी पाए जाने पर हंटर को 17 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है. न्याय विभाग ने कहा कि बाइडेन के खिलाफ जांच जारी रहेगी.

टैक्स का नहीं किया भुगतान 

नए अभियोग में कहा गया है कि हंटर बाइडेन ने 2016 से 2020 तक 7 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल पर किया.अभियोग में कहा गया है, “प्रतिवादी ने असाधारण जीवनशैली पर लाखों डॉलर खर्च किए, साथ ही उसने अपने करों का भुगतान नहीं करने का फैसला किया. ” इसमें कहा गया है: कि 2016 और 15 अक्टूबर, 2020 के बीच, प्रतिवादी ने यह पैसा ड्रग्स, एस्कॉर्ट और गर्लफ्रेंड, लक्जरी होटल और किराये की संपत्तियों, विदेशी कारों, कपड़ों पर खर्च किया, लेकिन टैक्स का भुगतान नहीं किया.

पहले से मुश्किलों में हैं बाइडेन 

गौरतलब है कि नए आरोप जो बाइडेन के लिए और अधिक शर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं. क्योंकि वह पुनर्निर्वाचन के लिए एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं क्योंकि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के उनके सहयोगी बाइडेन के बेटे हंटर को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी हंटर पर टैक्स चोरी और गैरकानूनी रूप से बंदूक रखने का आरोप लगा था, जिसे उन्होंने खुद स्वीकार भी किया था. हालांकि इन सब के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जोर देकर कहा है कि वह अपने बेटे के साथ खड़े हैं.

Tags: Hunter BidenJoe BidenTax Evasionus electionWorld News In Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
  • अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि
  • सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary