• Latest
  • Trending
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा से भी की मुलाकात

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा से भी की मुलाकात

December 8, 2023
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Saturday, October 17, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा से भी की मुलाकात

by Udit Goel
December 8, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीती, राज्य
0
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा से भी की मुलाकात

देश की राजनीतिक गलियारों की तरफ टकटकी लगाए बैठे लोगों को इन दिनों एक से बढ़कर एक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां बीजेपी को तीन राज्यों में अपने सीएम के नाम का ऐलान करना है तो वहीं इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे. हालांकि बताया जा रहा है कि यह अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य और अयोध्या के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर हुई है. इसकी जानकारी मुलाकात के दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी हैं. वहीं इसके अलावा अटकलें यह भी हैं कि इस मुलाकात में यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है.

सीएम योगी ने क्या लिखा?

असल में मुलाकात के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वे पीएम मोदी को एक पुस्तक भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम योगी ने लिखा कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में आत्मीय सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए आपका मार्गदर्शन संबल प्रदान करता है. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!’

चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेज

बताया जा रहा है कि यूपी के सीम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास से जुड़ी अहम परियोजनाओं के पूर्ण होने की टाइमलाइन से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया है. जनवरी 2024 में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है. दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई है. साथ ही में जिस महत्वपूर्ण बात की चर्चा राजनीतिक गलियारे में है, वह यह कि दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है.

पिछले चुनाव के बाद समीकरण बदले

इसको ऐसे समझा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों के बाद से समीकरण काफी बदले हुए हैं और कई नए साथी पार्टी के साथ जुड़े हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में योगी का कैबिनेट विस्तार हो सकता है. यह विस्तार 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर किए जाने की संभावना है. इससे पहले बुधवार शाम को सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद उनके दिल्ली आने और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हैं.

पीएम के बाद जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है. उन्होंने लिखा, ‘आज नई दिल्ली में बीजेपी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार.’

Tags: # CM Yogi# Lucknow# lucknow-city-politics# pm modi# UP Politics# Uttar Pradesh newsCM Yogi Met PM ModiJP NaddaUP Cabinet ExpansionUTTAR PRADESHYogi Adityanath

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary