• Latest
  • Trending

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने पुलिस पर की तल्ख टिप्पणी

November 2, 2023
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Saturday, October 17, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने पुलिस पर की तल्ख टिप्पणी

by Udit Goel
November 2, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश, राज्य
0

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी 25 अगस्त को रिहा होने के बाद कहां गए पुलिस को यह पता नहीं है। अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपहरण के 22 साल पुराने मामले में उन्‍हें फरार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सीआरपीसी-82 के तहत कुर्की का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने कहा है कि अमरमणि की फरारी का इश्तेहार स्थानीय समाचार-पत्रों में प्रकाशित कराने के साथ ही इसकी प्रति अगली तारीख 16 नवंबर को पेश करें।

पुलिस की कार्यशैली को भी कोर्ट ने कठघरे में खड़ा किया। इस मामले में अब तक पुलिस की कार्रवाई को लेकर जो दलील दी गई उसमें कहा गया कि अमरमणि की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। मगर वह पकड़ में नहीं आए। कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती पर सख्त टिप्पणी की है।

प्रभावशाली के सामने किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाती है पुलिस

कोर्ट ने पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर पुलिस अधीक्षक पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि उनकी कार्यप्रणाली इस केस में आपत्तिजनक है। गरीब अपराधी के मामले में स्थानीय पुलिस पूरी तत्परता से अपेक्षा से अधिक पैरवी करती है।

जबकि प्रभावशाली दुर्दांत अपराधियों के मामले में पुलिस किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाती है। पूर्व में 16 अक्टूबर की पूर्व तिथि पर भी अमरमणि को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश पारित किया गया था। कोर्ट के आदेश की एक-एक प्रति प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी यूपी को भी भेजने को आदेशित किया गया है।

इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार गोरखपुर से प्राप्त आख्या से पता चलता है कि कारागार प्रशासन ने अमरमणि को 25 अगस्त को रिहा कर दिया है। इसके बावजूद वह तारीख पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। आरोपी अमरमणि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। पिछली सुनवाई में एसपी बस्ती को स्पेशल टीम बनाकर अमरमणि की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था।

इससे पहले 16 सितंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि डिप्रेशन के आधार पर अमरमणि को कोर्ट में पेशी से छूट नहीं मिलेगी। इसी मामले में कोर्ट ने दो अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के संबंध में कहा था कि पुलिस की अकर्मण्यता के कारण अभी तक अभियुक्तगण फरार हैं। न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। आरोपी शिवम उर्फ रामयज्ञ व नैनीश शर्मा के खिलाफ स्थायी गैर जमानती वारंट जारी है। कोतवाल को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया था।

16 नवम्‍बर को पेश करना ही होगा
अपहरण केस में गैर हाजिर दूसरे आरोपियों में नैनीश शर्मा, शिवम उर्फ रामयज्ञ को फरार घोषित करने का आदेश भी पुलिस को दिया है। अब पुलिस को अमरमणि को 16 नवंबर को कोर्ट में पेश करना ही होगा। सीआरपीसी 82 की कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस अमरमणि के घर पर फरारी का नोटिस चस्पा करेगी। उसके बाद भी अमरमणि सरेंडर नहीं करते तो उनके घर की 83 के तहत कुर्की भी हो सकती है।

लगातार समन भेज रही थी कोर्ट
अपहरण में अमरमणि त्रिपाठी सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद न्यायालय की ओर से उन्हें लगातार समन भेजा जा रहा है। लेकिन अमरमणि बीमारी का बहाना बनाकर कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया।

लखनऊ के घर से मिला था अपहृत किशोर
छह दिसंबर वर्ष 2001 में बस्ती कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर के धर्मराज गुप्ता के बेटे का अपहरण हो गया था। तत्कालीन विधायक अमरमणि त्रिपाठी के लखनऊ स्थित आवास से पुलिस ने धर्मराज के बेटे को बरामद किया था। इस मामले में पूर्व विधायक समेत नौ आरोपित हैं। इनमें पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी, नैनीश शर्मा और शिवम उर्फ रामयज्ञ कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे हैं। जिससे मुकदमे की कार्यवाही लंबित है।

पहले ही जारी हो गया था एनबीडब्‍ल्‍यू
इस मामले में आरोपी अमरमणि के खिलाफ गैर जमानती वारंट पहले ही जारी किया जा चुका है। पिछली सुनवाई में एसपी बस्ती को स्पेशल टीम बनाकर अमरमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। इससे पूर्व 16 सितंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि डिप्रेशन के आधार पर अमरमणि किो कोर्ट में पेशी से छूट नहीं मिलेगी।

इसी मामले में कोर्ट ने दो अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के संबंध में कहा था कि पुलिस की अकर्मण्यता के कारण अभी तक अभियुक्तगण फरार हैं। न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। आरोपी शिवम उर्फ रामयज्ञ व नैनीश शर्मा के खिलाफ स्थायी गैर जमानती वारंट जारी है। कोतवाल को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया था।

बीआरडी को भी पता नहीं कहां गए अमरमणि
10 साल से बीआरडी में भर्ती रहे पूर्व मंत्री अमरमणि इन दिनों लापता हैं। उनका इलाज मानसिक रोग विभाग में चल रहा था। वह मेडिकल कालेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। उनको लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व मंत्री के बारे में डॉक्टर कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को फिर एमपी-एमएलए कोर्ट में अपहरण के मामले में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि उसके बाद से अमरमणि बीआरडी छोड़ दिए हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन कुछ भी कहने से इनकार कर रहा।

Tags: abscondingAmarmaniMp Mla

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary