ग्रेटर नोएडा

जिले में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में आज आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व जन सामान्य को आयुर्वेद विधा के बारे में जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेद अधिकारी धर्मेंद्र कुमार केम ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत उचित खानपान, जीवन शैली, व्यायाम, दिनचर्या, औषधीय पौधों एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आगे भी 10 नवंबर तक आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button