• Latest
  • Trending

जनहित के कार्यों से जुड़े सभी टेंडर मार्च के पहले सप्ताह तक फाइनल कर लें: सीईओ

February 9, 2024
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जनहित के कार्यों से जुड़े सभी टेंडर मार्च के पहले सप्ताह तक फाइनल कर लें: सीईओ

अधिसूचित एरिया में जिस वर्क सर्किल में अवैध निर्माण हुआ, उसके एसएम पर होगी कार्रवाई

by Amir Khan
February 9, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0

–सीईओ या एसीईओ की अनुमति के बिना जल, सीवर व बिजली के बड़े कनेक्शनों पर लगाई रोक
–गरीबों, महिलाओं व दिव्यांगों के कार्य प्राथमिकता पर करें, खराब व्यवहार की शिकायत पर होगी कार्रवाई
————————————————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों के टेंडर आगामी मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक फाइनल कर लें। टेंडर के लिए 14 दिन की अल्प अवधि देकर कार्य करने वाली फर्म का चयन कर लें, ताकि चुनाव अधिसूचना लगने के बाद जनहित का कोई भी कार्य प्रभावित न हो।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की, जिसमें एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. और एसीइओ सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीईओ ने कहा कि ग्रामीण विकास के कार्याें से जुड़े सभी टेंडरों को प्राथमिकता पर लेकर 14 दिनों की अल्प अवधि में पूरा कर लें। शहर के विकास व रखरखाव कार्यों के टेंडर भी मार्च के पहले सप्ताह में ही फाइनल कर लें। सीईओ ने चेतावनी दी कि अगर किसी जरूरी कार्य के टेंडर नहीं फाइनल हुए तो वर्क सर्किल प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने प्राधिकरण आने वाले सभी नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की सीख दी। खासतौर पर महिलाओं, दिव्यांगों व गरीबों के कार्यों को प्राथमिकता पर करने को कहा। सीईओ ने साफ किया कि जो काम नियमानुसार हो सकते हैं उनको तय समयावधि में पूरा करें और न हो पाने वाले कार्यों के बारे में सम्मानजनक तरीके से शिकायतकर्ता को बता दें।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने सड़कों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी वर्क सर्किल प्रभारी अपने एरिया में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखें। शिकायत पर जांच होगी और खामी मिलने पर संबंधित फर्म के साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भी इन कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण की समस्या पर सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर कहीं पर अतिक्रमण हुआ तो उसकी गूगल इमेज से निर्माण की अवधि का पता लगाकर संबंधित वर्क सर्किल प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ प्रबंधक को चार्जशीट व अन्य संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलत तरीके से जल, सीवर व बिजली कनेक्शन जारी किए जाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीईओ ने कहा कि अब कोई भी बड़ा कनेक्शन सीईओ या एसीईओ की अनुमति के बिना जारी नहीं किए जाएंगे। इसके लिए सीईओ ने एनपीसीएल के प्रबंध निदेशक से वार्ता भी की है। इस बैठक के दौरान महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, ओएसडी संतोष कुमार, ओएसडी रजनीकांत पांडेय, ओएसडी विशु राजा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary