ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में वैलेंटाइन डे पर ओपा फाउंडेशन ने 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया। इस समारोह में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई प्रमुख हस्तियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

ओपा फाउंडेशन के ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह विवाह समारोह डी-48, साइट-4, ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ। फाउंडेशन ने 25 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया। प्रत्येक कन्या को उनकी आवश्यकता के अनुसार लगभग 325 वस्तुएं उपहार स्वरूप दी गईं।
मनोज सिंघल ने बताया कि सभी 25 दूल्हों की बारात जय किसान खल भंडार, साइट-4 से शुरू हुई। बारात घोड़ा-बग्गी, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। ग्रेटर नोएडा के कई निवासियों ने बारात में हिस्सा लिया। विवाह स्थल के प्रवेश द्वार पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाओं ने तिलक लगाकर दूल्हों का स्वागत किया।
यह आयोजन ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ के अवसर पर पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से अब तक कुल 108 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनोज सिंघल, अनुज सिंघल, अमन अग्रवाल, कृति अग्रवाल, आकाश अग्रवाल और राशि अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#GreaterNoidaWest #viral #dellhi #greaternoida #GrenoWest #theuncutnews #NewsUpdate #reel #wedding #greaternoida #weddingday #valantinesday #valantineSpecial #vivah #shubhmangill














