ग्रेटर नोएडा । क्लब सदस्य दीपांशु गर्ग ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा GIMS हॉस्पिटल कासना में आने वाले जरूरत मंद मरीज़ों के लिए कान की मशीन, बेल्ट, वॉकर , स्टिक आदि सामान हॉस्पिटल को दिया गया ।
GIMS के डायरेक्टर डॉ राकेश गुप्ता जी ने रोटरी क्लब द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और उनको ट्री प्लांट देकर सम्मानित भी किया ।
आज के प्रोजेक्ट में मुकुल गोयल , शुभम सिंघल , सुमित गर्ग , शुभम गोयल , दीपांशु गर्ग , डा शिखर जौहरी , डा सीमा आदि उपस्थित रहे ।














