• Latest
  • Trending
राम के अस्तित्व को नकारा था कांग्रेस ने, सपा ने भक्तों को किया था लहूलुहान : सीएम योगी

राम के अस्तित्व को नकारा था कांग्रेस ने, सपा ने भक्तों को किया था लहूलुहान : सीएम योगी

October 21, 2025
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026
उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

July 21, 2026
सेक्टरों की समस्या हल करने निवासियों के पास पहुंच रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम

सेक्टरों की समस्या हल करने निवासियों के पास पहुंच रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम

July 21, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का साया, नोएडा-दिल्ली मार्ग पर, सघन चेकिंग से गाड़ियां रेंगने को मजबूर गाड़ियां रेंगने को मजबूर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का साया, नोएडा-दिल्ली मार्ग पर, सघन चेकिंग से गाड़ियां रेंगने को मजबूर गाड़ियां रेंगने को मजबूर

July 20, 2026
बीटा 2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में

बीटा 2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में

July 19, 2026
Friday, July 24, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

राम के अस्तित्व को नकारा था कांग्रेस ने, सपा ने भक्तों को किया था लहूलुहान : सीएम योगी

नव्य और दिव्य होकर पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही आज की अयोध्या : सीएम

by Amir Khan
October 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
राम के अस्तित्व को नकारा था कांग्रेस ने, सपा ने भक्तों को किया था लहूलुहान : सीएम योगी

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के भव्य और दिव्य दीपोत्सव को समृद्धि और सुशासन का प्रतीक बताने के साथ पूर्ववर्ती सपा और कांग्रेस की सरकारों पर तीखी टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को विदेशी आक्रांताओं ने अपमानित किया था, जहां जन्म लेने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अस्तित्व को कांग्रेस की सरकारों ने नकारने का कुत्सित प्रयास किया था और सपा सरकार ने रामभक्तों को लहूलुहान करते हुए कई षड्यंत्र किए थे। आज वही अयोध्या नव्य और दिव्य होकर देश और दुनिया को आकर्षित कर रही है।

सीएम योगी सोमवार को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे थे। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री लगातार नौवीं बार वनटांगियों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा कीं। श्रीअयोध्याधाम में रविवार को दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचने के बाद सोमवार पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पधारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 49 करोड़ रुपये की 133 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि कल अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता और दिव्यता देखते ही बन रही थी। व्यक्ति जब पुरुषार्थ करता है, अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता है, पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है तो उल्लास और उमंग का दिव्य आयोजन ईश्वर की कृपा से आ ही जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कायाकल्प और दीपोत्सव से पहचान सिर्फ अयोध्या की ही नहीं बनी है बल्कि नव्य अयोध्या और इसका दीपोत्सव पूरे भारत की पहचान बन गई है। समाज का हर तबका यहां बिना भेदभाव आयोजन का सहभागी बनता है।

सीएम योगी ने कहा कि आज की अयोध्या बांटती नहीं है बल्कि सबको जोड़ती है। यहां एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है। भोजनालय माता शबरी के नाम पर और प्रमुख चौराहा प्रभु श्रीराम का भजन गाने वाली स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर है। दक्षिण भारत के प्रमुख संतों की भी प्रतिमा अयोध्या में स्थापित कराई गई है। श्रीराम मंदिर के परिसर में वाल्मीकि जी, विश्वमित्र जी के भी मंदिर बन गए हैं। यहां शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, रामानंदाचार्य के नाम पर द्वार हैं।

*पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या*
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है। यहां सूर्य के किरणों से ही बिजली दी जा रही है। अयोध्या में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का दिग्दर्शन हो रहा है। यहां का दीपोत्सव समृद्धि और सुशासन का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार का हेतु ही समाज में उमंग और उल्लास का संचार करना है।

*अनुशासन और समर्पण में है हमारी ताकत*
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन मे अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण ही हमारी ताकत होती है। इसी के दम पर उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के नए मानक गढ़े हैं। अनुशासन और समर्पण से ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश और बेहतर करने में सफल होगा। उन्होंने स्वदेशी के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी समृद्धि में स्वदेशी की झलक देखनी चाहिए।

*अभाव से ग्रसित नहीं, अब योजनाओं से संतृप्त हैं वनटांगिया*
सीएम योगी ने कहा कि 1 तानिया गांव में 15 वर्ष को सुविधाओं का घोर अभाव था। न सड़क थी, न बिजली, न मकान, न स्कूल। जबकि आज यहां हर व्यक्ति के पास पक्का मकान है, बच्चों के लिए स्कूल है, आंगनबाड़ी केंद्र है, बिजली है, पानी है। यहां के लोग राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं के लाभ से आच्छादित हैं। वनटांगिया गांव योजनाओं और सुविधाओं से संतृप्त है। यहां की महिलाएं एफपीओ से सब्जी की खेती कर समृद्धि के मार्ग पर चल पड़ी हैं।

*वंचितों को सभी सुविधाओं से आच्छादित करना डबल इंजन सरकार का संकल्प*
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने वनवासियों, गिरिवासियों, जनजातियों सहित सभी वंचितों को सभी सुविधाओं से आच्छादित करने का संकल्प लिया है और इसी संकल्प के अनुरूप कार्य भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि मुसहर, थारू, कोल, सहरिया, चेरो, बुक्सा आदि को गरीबी की रेखा से बाहर निकालकर समृद्धि को उसके घर तक ले जाएंगे। उन्होंने इस कार्य में आमजन से जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

*हर व्यक्ति के घर जले दीप, मिष्ठान पहुंचे, करें मदद*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के उन लोगों की मदद अवश्य करें जो किन्ही कारणों से वंचित हैं या अभाव में हैं। उन्होंने कहा कि यह कोशिश होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति दीपपर्व के उल्लास से वंचित न रहे। हमारा प्रयास होना चाहिए दिवाली में कि हर घर में दीप जले और हर व्यक्ति तक मिठाई भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कम से कम एक गरीब परिवार में दीपावली की खुशियां जरूर बांटें। उन्होंने कहा कि गरीब के घर में दीप जलाते हुए, उसे मिष्ठान और उपहार देते हुए सेल्फी लें और पूरी दुनिया को बताएं कि हम साथ साथ खुशियां बांटते हैं।

*सीएम योगी से सीख लेते हैं अन्य प्रदेशों के नेतृत्वकर्ता : डॉ. संजय निषाद*
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याण के कार्यों से अन्य प्रदेशों के नेतृत्व कर्ता भी सीख लेते हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में त्योहार अब तलवार के भय से नहीं बल्कि सौहार्द और प्यार के माहौल में मनाए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी को अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त बनाकर अर्थव्यवस्था को भी अग्रणी पंक्ति में ला दिया है। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जो सम्मान त्रेता में भगवान श्रीराम ने वमगमन के दौरान निषादराज को दिया था, वर्तमान दौर में वही भाव सीएम योगी भी रखते हैं।

*सीएम के नेतृत्व में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का उद्धार : विधायक*
वनटांगिया गांव के दीपोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच से सभी वनटांगिया गांव दशकों की उपेक्षा से निजात पाकर उत्तरोत्तर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़े हैं। पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का भी उद्धार हुआ है। वनटांगिया समुदाय के लोग इसके उदाहरण हैं।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, शिव प्रसाद जायसवाल, जनार्दन जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना, वनटांगिया समुदाय के रामगणेश, बलराम, विश्वम्भर, परमात्मा आदि प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती, बजरंग बली और गुरु गोरखनाथजी के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुआ।

*विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया सीएम ने*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के मंच से मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, उद्यान विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व मिनी बीज किट प्रदान किए। इन सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने दीपावली का उपहार भी दिया।

*सीएम के हाथों मिला जिले को 49 करोड़ का दीपावली उपहार*
वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में वनटांगिया दीपोत्सव मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी दिया। उन्होंने 32 करोड़ 81 लाख 60 हजार रुपये के 128 विकास कार्यों का लोकार्पण और 16 करोड़ 80 हजार रुपये की लागत वाली 5 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

*सीएम ने किया स्टालों का अवलोकन, बच्चों का कराया अन्नप्राशन*
जंगल तिकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंचीय कार्यक्रम के बाद यहां वन, कृषि, उद्यान, महिला कल्याण, बाल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, ओडीओपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण, खादी आदि विभागों की तरफ से स्टालों के माध्यम से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के जरिये लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने स्टालों पर रुककर वहां मौजूद लोगों से जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें खूब दुलारा। सीएम योगी ने तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराकर उन्हें उपहार प्रदान किए।

*दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ, किया गांव का भ्रमण*
स्टालों का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव के भ्रमण पर निकले। वह सबसे पहले वनटांगिया समाज के मुखिया रामगणेश के घर पहुंचे। उनके घर के बाहर सजाई रंगोली के बीच दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री ने सभी गांववासियों के लिए दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद गांव का भ्रमण करते हुए लोगों से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार कर उनसे संवाद भी किया। कई बच्चों संग उन्होंने ठिठोली भी की। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें और अधिक खुश कर दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
  • प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन
  • ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary