• Latest
  • Trending
महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद की सहायता के अंतर्गत छात्राओं को 100 साइकिलों का वितरण

महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद की सहायता के अंतर्गत छात्राओं को 100 साइकिलों का वितरण

May 8, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद की सहायता के अंतर्गत छात्राओं को 100 साइकिलों का वितरण

by Amir Khan
May 8, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद की सहायता के अंतर्गत छात्राओं को 100 साइकिलों का वितरण

ग्रेटर नोएडा ।  रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद सहायता अभियान के अंतर्गत बिहारी लाल इंटर कॉलेज में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाली आर्थिक रूप से कमजोर 100 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी एवं समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ,विद्यालय की छात्राओं नेअतिथियों के सम्मान में स्वागत गान गया तथा विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब से रोटेरियन डॉ. अमिता महेंद्रु, रोटेरियन डॉ. अनिल महेंद्रु, रोटेरियन डॉ. ललित खन्ना, रोटेरियन अशोक अग्रवाल, गवर्नर अभिषेक जिंदल, रोटेरियन अरुणा अग्रवाल, रोटेरियन सुरेंद्र शर्मा, रोटेरियन डॉ. धीरज भार्गव एवं रोटेरियन राजेंद्र गजानन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से संरक्षक श्री विनोद गोयल, विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री कमल गोयल तथा प्रधानाचार्य श्री महकार सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महकार सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विद्यालय के गौरवशाली इतिहास एवं शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की अनेक छात्राएँ आर्थिक अभाव एवं यातायात की कठिनाइयों के कारण शिक्षा प्राप्त करने में बाधाओं का सामना करती हैं। ऐसे में रोटरी क्लब द्वारा प्रदान की गई साइकिलें छात्राओं के लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम हैं।
अपने संबोधन में डॉ. अमिता महेंद्रु एवं रोटेरियन अशोक अग्रवाल ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र का भविष्य निर्धारित करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी बालिका केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे, यही रोटरी क्लब का उद्देश्य है। उन्होंने छात्राओं से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
PDG डा० ललित खन्ना व गवर्नर अभिषेक जिंदल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का यह दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आए। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण किसी भी विकसित राष्ट्र की आधारशिला है और बालिकाओं को शिक्षित बनाकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने रोटरी क्लब एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में अत्यंत सुविधा होगी तथा उनकी शिक्षा निरंतर जारी रह सकेगी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री विनोद गोयल ने सभी अतिथियों का विद्यालय में पधारने एवं 100 छात्राओं को साइकिल प्रदान करने हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह महान कार्य समाजसेवा एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो न केवल छात्राओं के जीवन को सरल बनाएगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देगा।
अंत में अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं तथा समस्त विद्यालय परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस पुनीत कार्य का स्वागत किया। कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary