• Latest
  • Trending
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर बैंकर्स के साथ की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर बैंकर्स के साथ की बैठक

March 19, 2024
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर बैंकर्स के साथ की बैठक

by Amir Khan
March 19, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर बैंकर्स के साथ की बैठक

ग्रेटर नोएडा। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पूर्ण पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान बैंकों में हो रहे 10 लाख रुपए से अधिक के लेनदेन की पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजेंगे, इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में जानकारी आगे आयकर विभाग को भेजेंगे। उन्होंने बैंकर्स को 10 लाख रुपए से अधिक के लेनदेन पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा ताकि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए धन के प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि बाह्य स्रोत एजेंसियों व कंपनियों से नगदी ले जाने वाली गाड़ियां किसी भी परिस्थिति में बैंक की नगदी के अतिरिक्त किसी अन्य पक्ष की नगदी अपने साथ वाहन में नहीं रखेंगे। बाह्य स्रोत एजेंसी व कंपनी के पास बैंकों द्वारा जारी पत्र व दस्तावेज इत्यादि होने चाहिए, जिसमें उन्हें बैंकों द्वारा दी गई नगदी का विवरण व किस प्रयोजन के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी है (जैसे एटीएम मशीनों में भरने/अन्य शाखों अथवा बैंकों में रखने आदि) का उल्लेख होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नियुक्त किए गए उड़न दस्ता दल या स्टैटिक निगरानी दल के द्वारा इन गाड़ियों को रोका जाता है तो उनके द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा E-SMS और c-VIGIL एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया कि इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम से किस प्रकार चुनाव में अनैतिक गतिविधियों पर रोकथाम लगाई जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी बैंकर्स से यह भी कहा कि आप बैंक कार्मिकों के माध्यम से बैंकों में आने वाले उपभोक्ताओं को जागरूक करायें कि वोटर किस प्रकार से वोटर हेल्पलाइन पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम एवं बूथ चेक कर सकते हैं। साथ ही उनको मतदान के लिए प्रेरित भी किया जाए, ताकि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में डीसीपी रामबदन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, लीड बैंक प्रबंधक विदुर भल्ला तथा बैंकर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary