• Latest
  • Trending
गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान, वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वाद

गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान, वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वाद

March 21, 2024
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान, वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वाद

by Amir Khan
March 21, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान, वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा। गलगोटियास विश्वविद्यालय में भारत के वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और संभावनाओं पर गरिमापूर्ण बहुविषयक परिप्रेक्ष्य के साथ बुढ़ापा इस विषय पर दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन।यह दो दिवसीय सेमीनार 20 से 21 मार्च-2024 तक गलगोटियास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन- शांति शिक्षा और अनुसंधान के उत्कृष्टता केंद्र में स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन की डीन डा० अनुराधा पाराशर के संरक्षण में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा० के० मल्लिकार्जुन बाबू, प्रो० वॉइस चॉसलर डा० अवधेश कुमार, पूर्व वाइस चांसलर एवम् चॉसलर सलाहकार डा० रेनु लूथरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा० नितिन गौड़ और डा० अनुराधा पाराशर ने सरस्वती वन्दना के साथ दीप प्रज्वलन करके किया।
यह कार्यक्रम भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास विश्वविद्यालय संपन्न हुआ। इसे भारतीय स्कूल रक्षा संस्थान (आईएनएसडी) के परिपालन में, भारत सरकार के विधि और सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
गलगोटियास विश्वविद्यालय के वॉइस चॉसलर डा० के० मल्लिकार्जुन बाबू ने कहा कि हम आप सभी को यह आश्वासन देते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि यह दो दिवसीय सेमिनार विचारों, सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभव के आदान-प्रदान के लिए एक विशेष मंच के रूप में कार्य करेगा, जिससे भारत में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के चॉसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि जिस परिवार, जिस समाज और जिस राष्ट्र में देश की युवा पीढ़ी अपने माता-पिता, अपने गुरूजनों और अपने से बड़ों का सम्मान करती है। वो राष्ट्र सदैव उन्नति की ही ओर अग्रसर होगा। आज इस अवसर पर मैं देश के युवाओं को विशेष रूप से विद्यार्थियों को मैं अपने संदेश में कहना चाहता हूँ कि वो सदैव अपनी महान संस्कृति का अवलंबन करते हुए अपने जीवन में आगे बढते रहें।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटियास ने कहा कि हमें सदैव अपने बडों का सम्मान करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने बडों का सम्मान करता है उनका सदैव ध्यान रखता है। जो सदैव अपने से बडों के प्रति विनम्र रहता है उसके जीवन में सदैव उन्नति के रास्ते खुलते चले जाते है। और उसकी आयु, विद्या, यश और बल ये चारों वस्तुऐं जीवन भर बढती ही रहती हैं। इसलिए हमें चाहिए कि हम सदैव जीवन भर अपने बड़े-बुजुर्गों की सेवा में हमेशा-हमेशा तत्पर रहें।

गलगोटियास विश्वविद्यालय की डायरेक्टर ऑपरेशन सुश्री आराधना गलगोटिया ने आये हुए सभी वृद्धजनों का सम्मान करते हुए कहा कि आज आपके हमारे इस गलगोटियास विश्वविद्यालय के प्रांगण में आने से हमें और हमारे विद्यार्थियों को आपका बहुत-बहुत आशीर्वाद मिला है। और आपन अपने जीवन के जो अनुभव हम सब के साथ साँझा किये हैं। वो हमारे जीवन में आगे काम आने वाली अमूल्य निधि है। आपके उन विचारों को हम सदैव संजोकर रखेंगे।
विश्वविद्यालय की पूर्व वाइस चांसलर और चॉसलर सलाहकार डा० रेनु लूथरा ने कहा कि बिना अपने बडों के हम सब की ज़िन्दगी अधूरी है। परिवार पर घर पर जब भी कोई बडा संकट आ जाता है तब हम सबसे पहले अपने बडे के पास ही जाकर उनके जीवन के अनमोल अनुभव की सलाह लेते हैं और हम हमारी समस्या का पक्का समाधान मिल जाता है। यही है उनका हमारे ऊपर आशीर्वाद।
विश्वविद्यालय के प्रो० वॉइस चॉसलर डा० अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपने जीवन में चाहे कितनी भी सफलता प्राप्त कर लें चहें आप कितने भी बड़े व्यक्ति बन जायें परन्तु जिनकी वजह से आपको सफलता मिली है। जिनकी वजह से आज आप इतने ऊँचे पायेदान पर पहुँचे हैं। उनको अपने माता पिता और गुरू को कभी नहीं भूलना। बस मेरा आज का आपको यही संदेश है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary