• Latest
  • Trending
कट गया बिजली का कनेक्शन, ट्रेन के आगे कूदकर किसान ने दे दी जान

कट गया बिजली का कनेक्शन, ट्रेन के आगे कूदकर किसान ने दे दी जान

December 8, 2023
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
किसानों की मांगों पर बड़ा फैसला: डीएम के साथ बीकेयू (कृषक शक्ति) की सफल बैठक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग जल्द होगी बैठक

किसानों की मांगों पर बड़ा फैसला: डीएम के साथ बीकेयू (कृषक शक्ति) की सफल बैठक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग जल्द होगी बैठक

October 5, 2026
“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

October 5, 2026
Friday, October 16, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

कट गया बिजली का कनेक्शन, ट्रेन के आगे कूदकर किसान ने दे दी जान

by Udit Goel
December 8, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
कट गया बिजली का कनेक्शन, ट्रेन के आगे कूदकर किसान ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अलीगढ़ बिजली विभाग से परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली. अब मृतक के परिजन बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों किसी घटना के बाद किसान का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था. बिजली नहीं मिलने के कारण किसान की फसल बर्बाद हो गई और उसने दुखी होकर जान दे दी.

इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीण किसान का शव लेकर लाल डिग्गी जिला बिजली दफ्तर पहुंचे. उन्होंने वहां शव रखकर प्रदर्शन किया. मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और कहा कि दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. मामला दादो थाना इलाके के नगला ककरुआ का है, जहां सिविल लाइन थाना इलाके के लाल डिग्गी बिजली दफ्तर पर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं.

काट दिया था किसान का कनेक्शन

मृतक के रिश्तेदार भूरी सिंह ने बताया है कि मृतक छविराम सिंह ने 6 महीने पहले एक बिजली कनेक्शन कराया था. 6 महीने बाद ही एसडीओ साहब ने उनकी लाइन को काट दिया था. इसके बाद से वह कनेक्शन बहाल करने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे थे. लेकिन लाइन नहीं जोड़ी गई और फसल सूख गई.

भूरी सिंह ने आगे कहा, इसकी शिकायत हमने लिखित में अधिकारियों से भी की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई. बुधवार को वह घर से खाना खाकर कनेक्शन जुड़वाने के लिए लाल दिग्गी के लिए निकले थे. यहां आकर अधिकारियों से क्या बात हुई हमें पता नहीं है. कनेक्शन ना जोड़ने के कारण इन्होंने परेशान होकर रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर ली है.

पत्नी गुजर चुकी है, परिवार में तीन बच्चे

रिश्तेदार ने बताया कि इनके तीन बच्चे दो बेटियां और एक बेटा है. तीनों ही नाबालिग हैं. पत्नी पहले ही गुजर चुकी हैं. हमारी मांग है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. तीनों बच्चों के लिए आर्थिक मदद होनी चाहिए. एसडीओ के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है.

दोषियों के खिलाफ लेंगे एक्शन

मामले पर मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा ने बताया कि अतरौली तहसील के लोग आए हैं. उनकी बिजली से जुड़ी समस्या थी, जिसको लेकर कई बार वह अधिकारियों से मिले. उनकी समस्या हल नहीं हुई. इसके चलते छविराम सिंह ने आत्महत्या कर ली है. उनका आरोप है कि समस्या का समाधान हो गया होता तो आत्महत्या नहीं करते.

इस ज्ञापन को मैंने संबंधित अधिकारी को मार्क कर दिया है. वह एक बार पूरे प्रकरण की जांच कर लें. घटना की सही जानकारी मिल जाए, बिजली विभाग के लोगों की इसमें क्या भूमिका है उसकी भी जांच कर ले. एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट वह हमें सौंपेंगे. दोषी पाए जाने के बाद एक्शन लिया जाएगा. जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है वह किसान है.

Tags: # up newsAligarhAligarh NewsUP News in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
  • नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary