• Latest
  • Trending

एल्विश यादव बुरे फंसे; नोएडा में सांप के जहर और विदेशी लड़कियों वाली पार्टी का बड़ा खुलासा

November 3, 2023
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Saturday, October 17, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

एल्विश यादव बुरे फंसे; नोएडा में सांप के जहर और विदेशी लड़कियों वाली पार्टी का बड़ा खुलासा

by Udit Goel
November 3, 2023
in अपराध, दिल्ली/एनसीआर, नोएडा
0

नोएडा: रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। नोएडा में सेक्‍टर 49 पुलिस स्‍टेशन में उनके खिलाफ जहरीले सांपों की तस्‍करी और गैरकानूनी रेव पार्टियां करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्‍था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्‍ता ने कराया है। आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। साथ ही रेव पार्टी में सांप के जहर का भी यूज होता है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। इनके कब्‍जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ है। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेट स्‍नेक है। पुलिस को एल्विश यादव की तलाश है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिन पांच लोगों को पकड़ा गया है उनकी पहचान राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई है। एनजीओ पीपल फॉर एनिमल में वेलफेयर ऑफिसर के रूप में कार्यरत गौरव गुप्‍ता की तहरीर में लिखा है- ‘सूचना मिली थी कि एल्विश यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर के फॉम हाउसों पर गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन करते हैं। इन पार्टियों में बाकायदा विदेशी लड़कियां को बुलाकर स्‍नेक वैनम (सांप का जहर) और अन्‍य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इस सूचना पर हमारे एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया और उनसे नोएडा में रेव पार्टी करने और कोबरा वैनम का प्रबंध करने को कहा। एल्विश ने मुखबिर को अपने एजेंट राहुल का फोन नंबर दिया और कहा कि मेरा नाम लेकर बात कर लो, ये सारी व्‍यवस्‍था करा देंगे।’

एल्विश यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर के फॉम हाउसों पर गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन करते हैं। इन पार्टियों में बाकायदा विदेशी लड़कियां को बुलाकर स्‍नेक वैनम (सांप का जहर) और अन्‍य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।

एल्विश के नाम पर एजेंट रेव पार्टी के लिए तैयार हो गया

शिकायत के अनुसार, मुखबिर ने जैसे ही एल्विश का नाम लेकर राहुल से बात की वह रेव पार्टी और अन्‍य व्‍यवस्‍थाएं कराने के लिए तैयार हो गया। मुखबिर ने उसे नोएडा के सेक्‍टर 51 स्थित एक बैंक्‍वेट हॉल में बुलाया और इसकी सूचना डीएफओ नोएडा और पुलिस को दे दी। राहुल और अन्‍य लोग वहां पहुंचे। ये अपने साथ 9 सांप और स्‍नेक वैनम लाए थे। इस बीच, वहां पुलिस ने पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। एल्विश यादव समेत छहों आरोपियों पर पुलिस ने वन्‍य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

Tags: Bigg boss ott 2Elvish YadavElvish Yadav FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary