ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । सेंट्रल नोएडा में दिन निकलते ही एक बदमाश से मुठभेड़ हो गयी। यह मुठभेड़ सुरजपुर थाना पुलिस और बदमाश के बीच हुई हुई है। इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल भी हुआ है।
मामला सेंट्रल नोएडा के सुरजपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ मंगलवार की सुबह पुलिस चैकिंग के दौरान सुरजपुर थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो जाती है। मिली जानकारी के अनुसार जब सुरजपुर थाना पुलिस द्वारा मैट्रो डिपो गोलचक्कर के पास पुलिस द्वारा वाहन की चेकिंग की जा रही थी उसी समय एक बाइक सवार को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया जाता है लेकिन बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगता है , इसी दौरान पुलिस द्वारा भी जबाबी कारवाही की जाती है और बदमाश के पेर में गोली लग जाती है । ओर बदमाश घायल हो जाता है । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान सुनील पुत्र धनवीर के रूप में हुई है ।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने कुछ दिन पहले सुरजपुर थाना क्षेत्र में एक एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था और इसी बदमाश ने इकोटेक 3 में भी एक लूट की वारदात को अंजाम भी दिया था। घायल बदमाश के कब्जे से एक अवेध तमंचा ओर एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वही पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। और बदमाश की आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जूटाने में लगी हुई है।














