ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक फिर किसानों ने हल्ला बोला। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसान किसान एकता संघ के नेतृत्व में इक्कठा होकर यमुना प्राधिकरण के बाहर पहुंचे और अपने मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने यमुना प्राधिकरण के बाहर ही महापंचायत की।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि आबादी और रोजगार की मांग को लेकर आज हम यहां पहुंचे है। प्राधिकरण द्वारा हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया बल्कि हमारी आबादी की जमीन को जबरन अधिग्रहीत किया जा रहा है।इनके द्वारा कोई भौतिक सर्वे नहीं किया गया बल्कि बैठे बैठे कागजों में सर्व कर लिया गया। 2009 से लेकर 2026 तक अभी तक आबादी का निस्तारण नहीं किया गया है। वादे करने के बाद भी इन्होंने पूरा नहीं किया है और इसी के चलते हमें आज महापंचायत करनी पड़ी है। अगर कुछ सुनवाई नहीं होती है तो हमारी यह पंचायत अनिश्चितकालीन धरने में बदल जाएगी।
वही रुपेश वर्मा ने कहा कि आज तक आबादी का कोई निस्तारण नहीं किया गया है ,बल्कि किसानों को धारा 10 का नोटिस भेजा जा रहा है।यह केवल प्राधिकरण की कमी है।
वही, उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन जेवर एयरपोर्ट में गई है उन्हें भी रोजगार नहीं दिया गया है।ठेकेदार कमानियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है जोकि गलत है ,पहले तय हुआ था कि जिन किसानों की जमीन एयरपोर्ट में जाएगी उन्हें पक्का रोजगार दिया जाएगा लेकिन यह वादाखिलाफी की गई।आज इन्हीं मांगो को लेकर यह पंचायत की गई है।














