• Latest
  • Trending
जिले में अवैध नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ जमकर होगी कारवाही, चलाया जा रहा नशे के स्रोतों के विरुद्ध अभियान 

जिले में अवैध नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ जमकर होगी कारवाही, चलाया जा रहा नशे के स्रोतों के विरुद्ध अभियान 

December 30, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जिले में अवैध नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ जमकर होगी कारवाही, चलाया जा रहा नशे के स्रोतों के विरुद्ध अभियान 

by Amir Khan
December 30, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
जिले में अवैध नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ जमकर होगी कारवाही, चलाया जा रहा नशे के स्रोतों के विरुद्ध अभियान 

ग्रेटर नोएडा। जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी एवं अवैध नशे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अब तक की गई प्रर्वतन कार्यवाहियों एवं वर्तमान स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद, बिक्री एवं ड्रग तस्करी के विरुद्ध किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ड्रग मुक्त भारत के सपने को साकार किए जाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता,सामुदायिक भागीदारी,परामर्श और पुनर्वास गतिविधियों को मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है जिससे भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन यापन कर सके और वह समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सकें। जनपद की अंतरराज्यीय सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके लिए इंटेलिजेंस तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को समय रहते चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, एनसीबी, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। विद्यालयों के समीप गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों के माध्यम से वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाए।
जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि सभी मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया जाए तथा बिना लाइसेंस नार्कोटिक्स पदार्थ रखने अथवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही कोडीन युक्त दवाओं की अवैध खरीद बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में एसीपी पवन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह, एनसीबी से नरेंद्र खारी, इंटेलिजेंस से तारिका झा, नोएडा प्राधिकरण से अनुज त्रिवेदी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जितेंद्र बहादुर एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary