ग्रेटर नोएडा। जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्ध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल व अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 45 नोएडा स्थित डाबर डेरी से पनीर का 01 एवं खोया का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा जोडियाक आम्रपाली मार्केट सेक्टर 120 नोएडा स्थित नीरज गुप्ता पनीर विक्रेता से पनीर का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 03 नमूने थोक विक्रेताओं/डेरी से लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।














