• Latest
  • Trending
ठेके पर मिलावटी शराब बिक्री में चार गिरफ्तार, थानेदार-आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित

ठेके पर मिलावटी शराब बिक्री में चार गिरफ्तार, थानेदार-आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित

December 9, 2023
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Saturday, October 17, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ठेके पर मिलावटी शराब बिक्री में चार गिरफ्तार, थानेदार-आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित

by Udit Goel
December 9, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ठेके पर मिलावटी शराब बिक्री में चार गिरफ्तार, थानेदार-आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते मंगलवार (5 दिसंबर) की शाम को 3 श्रमिकों ने शराब ठेका से शराब लेकर पिया था, जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ी गई थी और गुरुवार (7 दिसंबर) को दो श्रमिकों की मौत हो गई. इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने मिलावटी शराब से दोनों श्रमिकों के मौत की पुष्टि की है. जहरीली शराब कांड की गूंज राजधानी लखनऊ तक पहुंची तो उन्नाव जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. आईजी रेंज ने इस मामले में उन्नाव जिला पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

आईजी रेंज के आदेश के बाद उन्नाव जिला पुलिस अधीक्षक ने देर शाम सोहरामऊ थाना प्रभारी, हल्का इंचार्ज, 2 बीट सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं हसनगंज आबकारी निरीक्षक को भी सस्पेंड किया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 अफसरों को सस्पेंड किया जुका है. जहरीली शराब कांड में शराब ठेका के मास्टरमाइंड सेल्समैन,  मैनेजर के अलावा 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है .

क्या है मामला?

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बिचपरी के मजरा हिम्मतगढ़ निवासी हुलासी लाल के अलावा दो सगे भाइयों पृथ्वीपाल और जयकरन ने मंगलवार (5 दिसंबर) को सोहरामऊ के शराब ठेका से शराब खरीदा और फिर तीनों ने पिया. बुधवार (6 दिसंबर) को तीनों के पेट में दर्द होने लगे और उनकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस दौरान गुरुवार को हुलासी लाल और पृथ्वीपाल की मौत हो गई. तीसरे युवक जयकरन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया. परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई थी.

डीएम ने दिये जांच के आदेश

जहरीली शराब से मौत की सूचना पर आईजी रेंज तरुण गाबा के अलावा डीएम अपूर्वा दुबे ने एसपी के साथ गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत की. डीएम अपूर्वा दुबे ने एसडीएम और सीओ हसनगंज के अलावा जिला आबकारी अधिकारी को जांच के आदेश दिए. पुलिस ने तत्काल शराब ठेका को सील कर जांच शुरू कर दी. साथ ही सेल्समैन टिंकल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. पुलिस की 6 घंटे की कड़ी पूछताछ में सेल्समैन ने मैनेजर समेत दो अन्य साथियों के साथ शराब ठेका से मिलावटी शराब बेचने की बात कुबूल की. आरोपियों ने बताया कि वह बोतलों से शराब निकालकर दूसरी बोतल में मिलावटी शराब की री पैकेजिंग करते थे.

आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने उन्नाव जहरीली शराब कांड मामले में सेल्समैन टिंकल, रायबरेली जनपद के अमेठी के रहने वाले मैनेजर राजकुमार के अलावा उसके दो साथियों पर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा है. वहीं अब आईजी रेंज के आदेश पर एसपी उन्नाव ने सोहरामऊ थाना प्रभारी, हल्का इंचार्ज, 2 बीट सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में आबकारी निरीक्षक को भी सस्पेंड किया गया है. अब तक 5 लापरवाह अफसरों को सस्पेंड किया जा चुका है.

Tags: # up news# Uttar Pradesh newsUnnao Poisonous Liquor DeathUnnao Poisonous Liquor Scandalunnao policeUTTAR PRADESH

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary