• Latest
  • Trending

गलगोटियास विश्वविद्यालय और पर्यावरण और सामाजिक विकास संघ (ईएसडीए इंडिया) दिल्ली ने विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया

November 5, 2023
छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

May 10, 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव

भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव

May 9, 2025
हैकइंडिया 2025: देश का सबसे बड़ा वेब3 और एआई हैकथॉन का लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ शुभारंभ

हैकइंडिया 2025: देश का सबसे बड़ा वेब3 और एआई हैकथॉन का लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ शुभारंभ

May 9, 2025
स्कूल और कॉलेज में मॉकड्रिल के माध्यम से हवाई हमले से बचने हेतु लोगों को किया गया जागरूक

स्कूल और कॉलेज में मॉकड्रिल के माध्यम से हवाई हमले से बचने हेतु लोगों को किया गया जागरूक

May 8, 2025
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अधिकारियों के कार्यभार में किया गया बड़ा फेरबदल

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अधिकारियों के कार्यभार में किया गया बड़ा फेरबदल

May 8, 2025
भारत-पाक तनाव के बीच एनटीपीसी दादरी में युद्ध मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

भारत-पाक तनाव के बीच एनटीपीसी दादरी में युद्ध मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

May 7, 2025
सेक्टर में गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर 50 हजार की पेनल्टी

सेक्टर में गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर 50 हजार की पेनल्टी

May 6, 2025
सूरजपुर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

सूरजपुर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

May 6, 2025
श्रमिक दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण से जुड़े कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा

ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई

May 6, 2025
आबकारी एवं पुलिस विभाग एक्शन में, देसी शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आबकारी एवं पुलिस विभाग एक्शन में, देसी शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

May 6, 2025
सीमा हैदर पर हुए हमले को लेकर वकील एपी सिंह ने नया खुलासा किया

सीमा हैदर पर हुए हमले को लेकर वकील एपी सिंह ने नया खुलासा किया

May 5, 2025
श्रमिक दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण से जुड़े कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा

श्रमिक दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण से जुड़े कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा

May 2, 2025
Saturday, May 10, 2025
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गलगोटियास विश्वविद्यालय और पर्यावरण और सामाजिक विकास संघ (ईएसडीए इंडिया) दिल्ली ने विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया

by Amir Khan
November 5, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0

ग्रेटर नोएडा। गलगोटियास विश्वविद्यालय और पर्यावरण और सामाजिक विकास संघ (ईएसडीए इंडिया) दिल्ली ने संयुक्त रूप से चौथे विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया। गलगोटियाज विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन में माननीय अति विशिष्ट अतिथि जस्टिस श्री सुधीर अग्रवाल जी ने अपना पूरा भाषण “राष्ट्र-भाषा” हिन्दी में ही दिया।

उन्होंने युवाओं और शिक्षाविद से अपील करते हुए कहा कि अपनी मातृभूमि और अपनी मातृभाषा से बढकर इस दुनिया में कुछ और नहीं है। हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए । उन्होंने पर्यावरण पर बोलते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये हमें सदैव प्रकृति से प्रेम करना है। वरना तो प्रकृति हमसे नाराज़ होकर क्रूर रूप धारण कर लेती है। और उसके परिणाम बहुत दुस्कर होते हैं। वृक्ष और जल हमें जीवन प्रदान करते हैं। हमें सदैव उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।

उत्तराखंड में वृक्षों की सुरक्षा के लिये चलाये गये चिपको-आन्दोलन के मुख्य सूत्रधार और आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म-भूषण श्री चण्डी प्रशाद जी ने पर्यावरण पर बोलते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज पूरी दुनिया के लिये एक चुनौती बन गयी है। इस जटिल समस्या से निपटने के लिये हमें प्रकृति का दोहन नहीं करना चाहिए। हमें सदैव प्रकृति से प्रेम करना है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ियाँ अपना जीवन ख़ुशी से व्यतीत कर सकें। अन्यथा प्रकृति अपना विराट रूप धारण करके सब कुछ नष्ट कर देगी।

इस चौथे विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2023 के ऑर्गनाइज़िंग सेक्रेटरी डा० जीतेन्द्र नागर ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि आज दिन हम सब के लिये बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि राष्ट्र की महान विभूतियों के दर्शन करने और उनके बहुमूल्य विचारों को सुनने का आज हमको और हमारे विद्यार्थियों को सुअवसर प्राप्त हुआ है। इसके दूरगामी अच्छे परिणाम प्राप्त होगें।

डा० भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी देहली के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर आर० एन० पाण्डेय जी ने इस चौथे विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन 2023 मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिये क्या महत्वपूर्ण कदम उठाने है। उन्होंने पर्यावरण की समस्याओं के समाधान पर अपनी बात रखी।

चीफ़ साईंटिस्ट और सीएसआईआर-नीरी (द्हली) के विभाध्यक्ष डा० एस० के गोयल ने भी पर्यावरण की सुरक्षा के मुख्य बिन्दुओं पर बात करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना आज पूरी दुनिया की ज़िम्मेदारी है। हमें समय रहते इस पर मिलकर काम करना होगा।

डा० मार्कण्डेय राय ने कहा कि शहरीकरण, और औद्योगिकी से उत्पन्न हुए वातावरण प्रदूषण, और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से तेजी से निपटने की आज एक महत्ती आवश्यकता है। वरना देरी करने से पर्यावरण की समस्या से निपटना बहुत मुश्किल हो जायेगा।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा० के० मल्लिकार्जुन बाबू ने सभी अतिथियों का ह्रदय की गहराईयों से स्वागत करते हुए कहा कि आज के इस सम्मेलन के आयोजन से पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिये ख़ासकर युवाओं (विद्यार्थियों) और हम सभी के मन में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। और हम पर्यावरण जैसी विकट समस्या से निपटने में एक दिन अवश्य ही कामयाब होंगे।

विश्वविद्यालय के प्रो० वाइस चांसलर श्री अवधेश कुमार ने कहा कि इस विशाल अधिवेशन की सबसे बडी विशेष बात ये है कि इसमें आज हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्र की महान विभूतियों, शिक्षाविदों और पर्यावरण के ऊपर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों को सुनने का मौका मिला और उनके मन में पर्यावरण को बचाने के लिये एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। जिसके निकट भविष्य में अच्छे परिणाम आने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के चांसलर श्री सुनील गलगोटिया ने कहा कि शहरीकरण की वृद्धि और औद्योगिकी से उत्पन्न वैशिष्ट्य ग्रोथ के परिणाम स्वरूप बढ़ती वैशिष्ट्य ग्रोथ, वातावरण प्रदूषण, और जलवायु परिवर्तन जैसी वैशिष्ट्य ग्रोथ से उत्पन्न होने वाली वैशिष्ट्य समस्याओं को तेजी से समाधान की आवश्यकता है।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिये पर्यावरण एक गंभीर समस्या बन चुकी है। उसके लिये उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण दोनों ही इसके बडे कारण हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिये आज पूरी दुनिया को ज़मीन स्तर पर बहुत ही ईमानदारी के साथ ठोस कदम उठाने होंगे। इस सम्मेलन में भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिये भी विशेष सत्र रखा गया है।
जिसमें व्यापक स्तर पर बातचीत होगी।

गलगोटियास विश्वविद्यालय की डायरेक्टर ऑपरेशन शुश्री आराधना गलगोटिया ने कहा कि हमें यदि पर्यावरण की सुरक्षा करनी है तो हमें वृक्षों से बच्चों की तरह प्यार करना होगा। हमें ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने भी होंगे और उनकी सुरक्षा भी करनी होगी।

कार्यक्रम के संयोजक और गलगोटियास विश्वविद्यालय के मार्केटिंग विभाग के डायरेक्टर श्री राज भाटी ने इस कार्यक्रम में दुनियाभर से वैज्ञानिक, चिकित्सक, शोधकर्ता, पर्यावरणवादी, शिक्षाविद, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सिविल सोसायटी, औद्योगिक जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और छात्रों के बड़ी संख्या में भागीदारी के होने से इस कार्यक्रम सफलता में आप सभी ने चार चाँद लगा दिये है।आपके सहयोग से यह सम्मेलन एक यादगार सम्मेलन होने जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ
  • भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव
  • हैकइंडिया 2025: देश का सबसे बड़ा वेब3 और एआई हैकथॉन का लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary