• Latest
  • Trending
छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

May 10, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेनो प्राधिकरण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

by Udit Goel
May 10, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
छात्रों ने धरती मां को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

ग्रेटर नोएडा। मातृ दिवस और टेक्नोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ ही स्वच्छता से जुड़ी पांच संस्थाओं और गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज व सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के 140 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन बच्चों के साथ उनकी माताएं भी आईं। इस कार्यक्रम में बच्चों को अपनी मां की देखभाल व सुरक्षा की सीख दी गई। साथ ही धरती मां को भी हरा-भरा व स्वच्छ बनाने की जानकारी दी गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह, सन्नी यादव व नरोत्तम सिंह और मैनेजर दिव्या चौधरी, विवेक किशोर और लव शंकर भारती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लू प्लेनेट इनवायरो, एचसीएल फाउंडेशन, सेंटर फॉर इनवायर्नमेंट एजुकेशन, फीडबैक फाउंडेशन और इंडियन पोल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग ऐक्टिीविटी के जरिए छात्रों को जागरूक किया। सभी संस्थाओं ने कूड़े को घरों के स्तर पर ही सेग्रिगेट करने की सीख दी। इसके लिए तीन डस्टबिन (लाल, नीला और हरा) रखने की अपील की गई। छात्रों को बताया गया कि कूड़े के हिसाब से कूड़ा चार प्रकार का होता है। पहला, गीला कूड़ा या घरेलू कूड़ा, जिसे हरे रंग के डस्टबिन में डालें। दूसरा, सूखा कूड़ा, जिसके लिए नीले रंग का डस्टबिन, तीसरा बायोमेडिकल वेस्ट, जिसके लिए लाल रंग का डस्टबिन और चौथा हेजार्ड्स वेस्ट, जिसके लिए काले रंग का डस्टबिन होता है। इन एक्सपर्ट ने छात्रों को बताया कि कौन सा कूड़ा किस श्रेणी में आएगा और उसके हिसाब से डस्टबिन चुनने की सीख दी। जंबल वर्ड्स, क्विज गेम्स, कहानी, चित्रों और लघु फिल्मों के जरिए बच्चों को साफ-सफाई और वेस्ट सेग्रिगेशन के लिए प्रेरित किया गया। घरों से निकलने वाले कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए छात्रों को शपथ भी दिलाई गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन के मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अभिषेक पाठक ने गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रियांक अग्रवाल और सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्या प्रीति फोगाट को पौधे देकर सम्मानित भी किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडावासियों से कूड़े को सेग्रिगेट कर कूड़े के उचित प्रबंधन और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary