• Latest
  • Trending
भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव

भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव

May 9, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव

जिलाधिकारी ने पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य, विद्युत, फायर विभाग व आरडब्ल्यूए, उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by Udit Goel
May 9, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
भारत-पाकिस्तान के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नोएडा जिला प्रशासन एक्टिव

ग्रेटर नोएडा। भारत एवं पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर उत्पन्न तनाव को ध्यान में रखते हुए किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य, फायर, विद्युत विभाग तथा आरडब्ल्यूए, उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में हम सबको बिना पैनिक हुए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने आरडब्ल्यूए एवं उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि हमें किसी भी भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, यदि कोई भी भ्रामक संदेश प्राप्त होता है तो उसकी सक्षम स्तर से पुष्टि कर ली जाए, क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा ब्लैकआउट, स्कूलों के बंद करने या अन्य कोई भी जानकारी हेतु आदेश जारी किए जाएंगे। जब तक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया कोई भी आदेश किसी भी संबंध में प्राप्त न हो, जब तक कोई भी भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल न करे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर अगर कोई गाइडलाइन जारी होगी तो वह आधिकारिक तौर पर की जाएगी, किसी भी तरह की अपवाह या गलतफहमी का शिकार नहीं होना है। साथ ही कहा कि पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों पर विवादित भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर भी निगरानी की जा रही है, ऐसा करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, फायर एवं विद्युत विभाग द्वारा भी अपनी अपनी तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति उससे संपर्क करके भ्रामक संदेश या अफवाह की पुष्टि कर सके। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि उनके द्वारा भी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित किया जाए कि वह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें कि स्कूल बंद होने या अन्य किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे, इस संबंध में जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जाएंगे।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी सोसाइटियों में लिफ्ट के विद्युत कनेक्शन को इस प्रकार पृथक कर ले कि जब ब्लैक आउट के दौरान विद्युत आपूर्ति रोकी जाए तो लिफ्ट चालू रहे, ताकि ब्लैक आउट के दौरान कोई भी व्यक्ति लिफ्ट में न फंसे। साथ ही कहा कि सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सेंसटाइज किया जाए कि यदि उनको कहीं पर भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आती है तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित पुलिस थाने को कराये। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि उनको कहीं पर भी पुलिस फोर्स या आर्मी की कोई भी मुमेंट नजर आती है तो उसकी वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल न करें। साथ ही कहा कि आपातकालीन स्थिति के दौरान क्या करें क्या ना करें को लेकर भारत सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन भी जारी की जा रही है, जिनका अध्ययन अवश्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह, एआरटीओ सियाराम वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार ऋषभ अग्रवाल, जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी, सीआरपीएफ, एनडीआरफ, सीआईएसएफ, आइटीबीपी के अधिकारीगण तथा आरडब्ल्यूए व उद्यमी संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary