नोएडा

गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभि

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने समय अवधि पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने आज एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 57 वाहन जब्त किये गए।

उन्होंने बताया कि 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 154 वाहन जब्त किये गए। उन्होंने बताया कि बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहे 2640 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 2880 वाहनों के चालान किये गए जिनके फिटनेस प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जागरूकता कार्यक्रम (लगभग 8)-

1-यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा महर्षि आश्रम चौक, कुलेशरा, कच्ची सडक, सूरजपुर और परीचौक पर प्रचार-प्रसार वाहन पर एलईडी के माध्यम से आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
2-यातायात निरीक्षक श्री सुनील कुमार द्वारा एनएच-91 पर महाराजा ढाबा पर ट्रक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
3-यातायात निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा महामाया फ्लाई ओवर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।
4-यातायात निरीक्षक श्री चंद्रप्रकाश मिश्र द्वारा फेज-02 पर ट्रेक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।
5-यातायात उपनिरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह द्वारा सैक्टर 37 पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।
6-यातायात उपनिरीक्षक श्री मोहकम सिंह द्वारा किसान चौक पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
7-यातायात उपनिरीक्षक श्री शहजाद द्वारा बॉटनिकल गार्डन पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
8-यातायात उपनिरीक्षक श्री दिनेश चन्द द्वारा चिल्ला रेड लाईट पर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।

प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरणः-

1.बिना हेलमेट- 2910
2-बिना सीट बेल्ट- 109
3-विपरीत दिशा- 210
4-तीन सवारी- 37
5-मोबाइल फोन का प्रयोग- 19
6-बिना डीएल- 27
7-दोषपूर्ण नम्बर प्लेट- 71
8-ध्वनि प्रदूषण- 09
9-वायु प्रदूषण- 63
10-रेड लाइट का उल्लंघन- 67
11-नो पार्किग- 413
12-अन्य- 77

कुल ई-चालान- 4012

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button