ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में युवती दीपा का कार के नीचे शव मिलने के मामले में पुलिस ने इसका खुलासा किया है ।पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी यानी सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी दोस्ती को तरफा प्यार समझता था। एक तरफा प्यार के चक्कर में उसने लड़की की हत्या कर दी।
दरसल मृतिका दीपा और आरोपी अंकित पहले दोस्त थे। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी अंकित की शादी हो गई ,जिससे इन दोनों के बीच दूरी हो गई लेकिन लड़का लगातार उसे संपर्क करना चाहता था और उसे एक तरफा प्यार करता था ।11 जनवरी की रात को भी उसने इसका पीछा किया और लड़की ने जब उससे खुद को बचाने की कोशिश की और उससे कहा कि मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती हूं तो आरोपी ने उसी के दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बीटा 2 सेक्टर के पार्क के पास कार के नीचे फरार हो गया।
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 6 टीमो का गठन किया ।पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस के माध्यम से इस आरोपी तक पहुंची ।इसके बाद पुलिस बीटा 2 थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान यह मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन यह नहीं रुका ।उसने पुलिस और फायरिंग कर दी पुलिस ने भी जवाब फायरिंग की, जिसमें इसके पैर में गोली लगी और आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर का रहने वाला है और यह फल बेचने का काम करता था ।














