ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) : ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घरों में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब साढ़े दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान, एक कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसात थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने नट मढैय्या गोल चक्कर के पास से दो आरोपी, अवधेश (निवासी हाथरस) और बलराज (निवासी कैथल, हरियाणा), को घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी पेशेवर और शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये सबसे पहले पॉश इलाकों में बंद पड़े मकानों की रैकी करते थे। मौका पाकर ये खिड़की काटकर या ताला तोड़कर घर में घुस जाते थे और कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे।
बीटा 2 थानां पुलिस ने हालिया घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी 2026 की रात को सेक्टर-36 स्थित एक बंद मकान में खिड़की काटकर चोरी की थी। वारदात के बाद ये अपनी वैगन आर कार से फरार हो गए थे और चोरी का माल साइट-4 के पास छिपा दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।














