• Latest
  • Trending
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सीआरआरआई का किया दौरा, तकनीकों का किया अध्ययन

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सीआरआरआई का किया दौरा, तकनीकों का किया अध्ययन

December 1, 2023
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सीआरआरआई का किया दौरा, तकनीकों का किया अध्ययन

by Amir Khan
December 1, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सीआरआरआई का किया दौरा, तकनीकों का किया अध्ययन

–प्राधिकरण व सीआरआरआई के बीच एमओयू जल्द होने के आसार
–नई तकनीकों से सड़कों की गुणवत्ता और सुधारने की कोशिश
–वेस्ट मैटेरियल की टाइल्स से फुटपाथ बनाने की भी योजना
——————————————–
ग्रेटर नोएडा। आधुनिक तकनीक के जरिए ग्रेटर नोएडा में सड़कों के निर्माण में और पारदर्शिता तथा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) दिल्ली का दौरा किया। प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम व एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में परियोजना विभाग की टीम ने सीआरआरआई दिल्ली जाकर आधुनिक तकनीकों का अध्ययन किया। दोनों संस्थानों के बीच इस आशय का एमओयू जल्द साइन होने जा रहा है। इसके साथ ही सीआरआरआई ग्रेटर नोएडा में वेस्ट मैटेरियल से बनी टाइल्स का फुटपाथ बनाने में भी सहयोग करेगा।
हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सीआरआरआई ने सड़क निर्माण की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इन तकनीकों के इस्तेमाल से ग्रेटर नोएडा में सड़कों के निर्माण में और पारदर्शिता तथा गुणवत्ता और बढ़ जाएगी। साथ ही वेस्ट मैटेरियल से बनी पेवर ब्लॉक टाइल्स का इस्तेमाल कर फुटपाथ बनाने के बारे में भी जानकारी दी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी वर्क सर्कल को रोड चिन्हित कर वेस्ट मैटेरियल से बनी पेवर ब्लॉक टाइल्स का इस्तेमाल कर मॉडल फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले सीआरआरआई परिसर में जाकर तकनीकों का अध्ययन करने और एमओयू साइन करने के निर्देष दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम व एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग तथा परियोजना विभाग के इंजीनियरों की टीम ने सीआरआरआई परिसर जाकर इन तकनीकों का अध्ययन किया। इन तकनीकों का डेमो देखा। एमओयू होने के बाद सीआरआरआई से क्या-क्या सेवाएं मिल सकती हैं, इस पर वहां के अधिकारियों से चर्चा की। प्राधिकरण ने एमओयू का ड्राफ्ट षीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। गौरतलब है कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इको फ्रेंडली तथा अधिक गुणवत्तापरक सड़कें बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीआरआरआई को सलाहकार एजेंसी के रूप में अपने साथ जोड़ना चाह रहा है। करार हो जाने पर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ग्रेटर नोएडा में सड़कों को ईको फ्रेंडली बनाने, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने, सड़कों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर अपनी कंसल्टेंसी देगा। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा में फुटपाथ बनाने के लिए पॉलिथीन व अन्य कंस्ट्रक्शन वेस्ट मैटेरियल से तैयार पेवर ब्लॉक टाइल्स का भी इस्तेमाल करेगा। प्राधिकरण सीआरआरआई को वेस्ट मैटेरियल देगा, जिसके एवज में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ग्रेटर नोएडा को सस्ती दरों पर पेवर ब्लॉक टाइल्स उपलब्ध कराएगा। इसका इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाने में किया जाएगा। पेवर ब्लॉक टाइल्स वेस्ट मैटेरियल से बनेंगी। ये पेवर ब्लॉक टाइल्स पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होंगी। इसकी दरें कम होने से पैसोें की बचत भी होगी। ये टाइल्स लंबे समय तक चलेंगी। इनके रखरखाव पर भी बहुत कम खर्च होगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary