• Latest
  • Trending
शौक और मौज-मस्ती के लिए जुर्म के रास्ते पर उतरना पड़ा भारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

शौक और मौज-मस्ती के लिए जुर्म के रास्ते पर उतरना पड़ा भारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

February 2, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
किसानों की मांगों पर बड़ा फैसला: डीएम के साथ बीकेयू (कृषक शक्ति) की सफल बैठक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग जल्द होगी बैठक

किसानों की मांगों पर बड़ा फैसला: डीएम के साथ बीकेयू (कृषक शक्ति) की सफल बैठक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग जल्द होगी बैठक

October 5, 2026
“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

October 5, 2026
संगठन की मजबूती से जनसेवा को मिलेगी नई गति : भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक में मंथन

संगठन की मजबूती से जनसेवा को मिलेगी नई गति : भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक में मंथन

October 4, 2026
Thursday, October 15, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

शौक और मौज-मस्ती के लिए जुर्म के रास्ते पर उतरना पड़ा भारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा की फेस-1 पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 12 वाहन बरामद

by Amir Khan
February 2, 2026
in नोएडा
0
शौक और मौज-मस्ती के लिए जुर्म के रास्ते पर उतरना पड़ा भारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस ,संवाददाता ) : दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना फेस-1 की पुलिस टीम ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें और 2 स्कूटी बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फेस-1 पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सेक्टर-8 स्थित F-133 के सामने से दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ रॉबर्ट (30 वर्ष) और नावेद (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी करते थे और मौका पाकर मास्टर की (चाबी) की मदद से दोपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। इन्ही चोरी के वाहनों का इस्तेमाल वे सड़कों पर राहगीरों से मोबाइल छीनने (स्नेचिंग) के लिए करते थे। छीने गए मोबाइलों को वे सस्ते दामों पर अनजान राहगीरों को बेच देते थे और प्राप्त पैसों को अपनी मौज-मस्ती और शौक पूरा करने में खर्च कर देते थे।

लंबा है आपराधिक इतिहास
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ रॉबर्ट एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, और पुलिस पर हमले जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त नावेद के खिलाफ भी चोरी और स्नेचिंग के 8 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जो नोएडा के सेक्टर-24, फेस-1, नॉलेज पार्क और दिल्ली के मंडावली, पटपड़गंज एवं ई-थाना क्राइम से चोरी किए गए थे। साथ ही, स्नेचिंग के मोबाइल बेचकर प्राप्त किए गए 2000 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

थाना फेस-1 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
  • नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary