• Latest
  • Trending
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह भूमि विवाद मामले में HC में सुनवाई, एडवोकेट कमिश्नर नियुक्ति की मांग पर फैसला सुरक्षित

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह भूमि विवाद मामले में HC में सुनवाई, एडवोकेट कमिश्नर नियुक्ति की मांग पर फैसला सुरक्षित

November 17, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह भूमि विवाद मामले में HC में सुनवाई, एडवोकेट कमिश्नर नियुक्ति की मांग पर फैसला सुरक्षित

by Udit Goel
November 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह भूमि विवाद मामले में HC में सुनवाई, एडवोकेट कमिश्नर नियुक्ति की मांग पर फैसला सुरक्षित

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा विवाद से जुड़ी सभी 16 याचिकाओं पर गुरुवार सुनवाई हुई. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे तक चली सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्री कृष्ण विराजमान की ओर से कोर्ट कमिश्नर की मांग वाली अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया है. मंदिर पक्ष श्री कृष्ण विराजमान की ओर से कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर विवादित परिसर का सर्वे कराए जाने  की मांग की गई है. अर्जी में 3 मेम्बर कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर विवादित परिसर का सर्वे कर एडवोकेट कमीशन रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे जाने की मांग की गई है. यह अर्जी ऑर्डर 26 रूल 9 में दाखिल की गई है. इस अर्जी पर शाही ईदगाह मस्जिद की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया.

मामले की सुनवाई के दौरान शाही ईदगाह मस्जिद का कहना था कि जब तक प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट और वक्फ एक्ट का मामला निर्णीत नहीं हो जाता है, तब तक कोर्ट कमिश्नर की मांग वाली अर्जी डिसाइड नहीं हो सकती है. वहीं श्री कृष्ण विराजमान की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में दलील पेश की. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी केस में भी पहले कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए गए. उसके बाद ही 7(11) की अर्जी डिसाइड हुई थी. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की भी कई केसेज का हवाला दिया गया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसलों में कहा है कि 7(11) की अर्जी किसी भी स्टेज पर डिसाइड की जा सकती है. अयोध्या जन्मभूमि विवाद की तर्ज पर मथुरा विवाद का इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रायल हो रहा है. मथुरा जिला कोर्ट से ट्रांसफर हुई सभी 16 याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रही है.

अयोध्या श्री राम जन्मभूमि विवाद की तर्ज पर मथुरा विवाद

इन याचिकाओं में 12 अक्टूबर 1968 को हुए समझौते को अवैध बताया गया है. इस समझौते के तहत शाही ईदगाह मस्जिद को दी गई 13.37 एकड़ जमीन भगवान श्री कृष्णा विराजमान को सौंपे जाने की मांग की गई है. याचिकाओं में अवैध रूप से बनी शाही ईदगाह मस्जिद को भी हटाए जाने की मांग की गई है, ताकि अयोध्या की तरह मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण हो सके. हाईकोर्ट में लीडिंग सूट भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव के नाम से रंजना अग्निहोत्री और 7 अन्य की ओर से दाखिल की गई है. याचिका में कुल 4 पक्षकार बनाए गए हैं. शाही ईदगाह मस्जिद,यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ और श्री कृष्ण जन्मभूमि संघको पक्षकार बनाया गया है. हाईकोर्ट में श्री कृष्ण विराजमान की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन पक्ष रख रहे हैं. वहीं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास मथुरा के अध्यक्ष व वादी महेंद्र प्रताप सिंह ने भी पक्ष रखा है.

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अयोध्या श्री राम जन्मभूमि विवाद की तर्ज पर मथुरा विवाद का 07 नवंबर से ट्रायल शुरू हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा विवाद से जुड़ी सभी 16 याचिकाओं पर अदालत एक साथ सुनवाई कर रही है. इलाहाबाद हाई कोर्ट के 26 मई 2023 के फैसले के बाद मथुरा जिला कोर्ट से सभी 16 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई हैं.

दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मथुरा जिला कोर्ट में चल रहे मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर किए जाने की मांग की गई थी. याचिका में मथुरा विवाद से जुड़ी सभी याचिकाओं पर एक साथ हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग की गई थी. इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद कुमार मिश्रा ने 3 मई 2023 को अपना फैसला रिजर्व कर लिया था. जस्टिस अरविंद कुमार मिश्र की सिंगल बेंच ने 26 मई 2023 को फैसला सुनते हुए मथुरा जमीन विवाद से जुड़ी सभी याचिकाओं पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई का आदेश पारित किया था. इसी आदेश के क्रम में अब मथुरा विवाद से जुड़ी सभी याचिकाओं का ट्रायल इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुरू हो गया है. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई कर रही है.

Tags: # up news# Uttar Pradesh newsAllahabad HCmathura Krishna JanmabhoomiPrayagrajprayagraj-generalShahi Idgah caseUTTAR PRADESH

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary