ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का आज रिजल्ट घोषित किया गया। इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में प्रदेश में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है, वहीं गौतम बुद्ध नगर में भी एक बेटी ने ही इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है, सूरजपुर स्थित केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमांशी शर्मा ने जिला टॉप किया है। हिमांशी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। हिमांशी सूरजपुर के लखनावली गाँव की रहने वाली है। उनके पिता एक किसान है ,घर में वह चार भाई बहन है, उनके दो बड़ी बहने और एक बड़ा भाई है। वो घर में सबसे छोटी है।
हिमांशी शर्मा
हिमांशी शर्मा ने बताया कि उन्होंने बहुत ज्यादा तैयारी की थी, वह पूरा-पूरा दिन पढ़ाई करती थी। घर वालों का भी पूरा सपोर्ट मिला, वह भी कभी किसी काम के लिए नहीं कहते थे । वह कहते थे कि तुम सिर्फ पढ़ाई करो। इसके अलावा स्कूल के हर टीचर का बहुत ज्यादा सपोर्ट मिला, हिमांशी शर्मा ने इस सब का श्रेय अपनी मेहनत अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया।
हिमांशी शर्मा ने बताया कि वह बड़े होकर प्रोफेसर बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैंने शुरुआत से ही सोचा था कि मुझे टॉप करना है और इसको लेकर ही मैं तैयारी कर रही थी, मैंने किसी तरह की ट्यूशन नहीं पढ़ी है, स्कूल में ही एक्स्ट्रा क्लास चलवाई जाती थी और उसमें काफी मेहनत कराई जाती थी।
KCS इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा छात्रा हिमांशी शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए
वही स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बच्चों की मेहनत को पूरा श्रेय दिया, उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चे बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं तभी वह टॉप करते हैं और हमारे अध्यापक भी उनका पूरा सपोर्ट करते हैं इस बार हिमांशी शर्मा ने टॉप किया है स्कूल का नाम रोशन किया है और जिले का भी नाम रोशन किया है। वही हिमांशी के भाई ने भी हिमांशी की जमकर तारीफ की और कहा कि उसकी मेहनत का फल है कि आज उसने जिला टॉप किया है हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।