• Latest
  • Trending
आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, हिमवीरों में भरा जोश

आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, हिमवीरों में भरा जोश

November 10, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, हिमवीरों में भरा जोश

by Udit Goel
November 10, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, हिमवीरों में भरा जोश

देहरादून (उत्तराखंड): भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में 62वें स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में खास बात यह रही कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद इसमें शिरकत की. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण भी किया.

आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में शामिल हुए अमित शाह: आईटीबीपी ही नहीं बल्कि किसी भी फोर्स में अभी तक महिला घुड़सवार परेड में शामिल नहीं हुई थीं. लेकिन आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर देहरादून में आयोजित परेड में पहली बार महिला घुड़सवारी दल देखने को मिला. आपको बता दे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एक भारतीय अर्द्ध सैनिक बल है. इसकी स्थापना भारत चीन के बीच हुए युद्ध के बाद देश की उत्तरी सीमाओं की रक्षा करने के लिए 24 अक्टूबर 1962 को किया गया था. शुरुवाती दौर में सिर्फ चार बटालियन के साथ आईटीबीपी का गठन किया गया था. इसके बाद समय के साथ आईटीबीपी की कार्य सीमा को बढ़ाया गया.

पुलिस मेडल गैलेंट्री अवॉर्ड 2023

डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार
असिस्टेंट कमांडेंट प्रभात मुकून
इंस्पेक्टर सुरेश लाल
इंस्पेक्टर लीला सिंह
सब इंस्पेक्टर कुलदीप राज
हेड कांस्टेबल हमीश कुमार
कांस्टेबल शक्ति कुमार
कांस्टेबल ब्रह्मचंद्र

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस सेवा मेडल 2023
डीआईजी रमाकांत शर्मा
डीआईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय
डीआईजी संदीप खोसला
कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत
कमांडेंट राजेश सहानी
डिप्टी कमांडेंट महेंद्र सिंह
इंस्पेक्टर किशोर सिंह
इंस्पेक्टर विशन सिंह

गृहमंत्री अमित शाह ने ये कहा: कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज आईटीबीपी की 62वीं वार्षिक परेड की सभी को शुभकामनाएं. साथ ही भारत के प्रथम गांव और उत्तराखंड के लोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत. अमित शाह ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश और ऊंचाई पर जाए ऐसी कामना है. दीपावली पर्व पर जब आम नागरिक अपने घर में सुख समृद्धि की कामना करने हुए एक दीप जलाता है तो एक दीप, शरहद पर तैनात जवानों के लिए भी जलाएं.

आईटीबीपी की तारीफ की: केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत की दुर्गम सीमाओं को आईटीबीपी ने सुरक्षित करने का काम किया है. तमाम बलिदानियों ने इस शौर्य परंपरा को आगे बढ़ाया है. 7 वाहिनियों के साथ शुरू हुआ आईटीबीपी आज 60 वाहनियों के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से एक साथ 15 किलो दवाइयां और खाद्य सामग्री को सीमाओं तक पहुंचाया गया है. जल्द ही आईटीबीपी की 4 और बटालियन सीमा पर तैनात होंगी. सीमा सुरक्षा में कठिन से कठिन क्षेत्र आईटीबीपी के पास हैं. जहां ऑक्सीजन कम होती है, बर्फबारी होती है. -45 डिग्री तक तापमान चला जाता है. इसके बावजूद अभी तक आईटीबीपी ने तमाम पदक प्राप्त किये हैं.

2047 का लक्ष्य बताया: अमित शाह ने कहा कि चीन सीमा पर साल 2014 से पहले 4000 करोड़ रुपए सालाना खर्च होते थे. जबकि 2014 के बाद 12,340 करोड़ रुपए सीमा पर खर्च किए जा रहे हैं. साथ ही अमित शाह ने जवानों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप देश की सीमाओं की चिंता करिए. आपके परिवार की चिंता भारत सरकार करेगी. भारत, विश्व में हर क्षेत्र में मजबूत हो, भारत हर जगह विश्व का नेतृत्व करे इसके लिए 2047 का लक्ष्य रखा है.

देश की सुरक्षा को समर्पित आईटीबीपी: आईटीबीपी के डीजी अनीश दयाल सिंह ने कहा कि आईटीबीपी की पहले 180 चौकियां थी. इन्हें बढ़ाकर अब 195 कर लिया गया है. सीमावर्ती चौकियों पर 500 नारी शक्ति की तैनात किया गया है. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत भारत के प्रथम गांव में काम किया जा रहा है. अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की सुरक्षा भी आईटीबीपी कर रही है. 99 कर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. टॉप परफॉर्मिंग ऑर्गनाइजेशन के लिए मई महीने में आईटीबीपी को सम्मानित किया गया. साथ डीजी ने बताया कि आईटीबीपी अपने मूल मंत्र के प्रति समर्पित रहेगा.

गुरुवार को देहरादून पहुंचे थे अमित शाह: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर शाम को देहरादून पहुंच गए थे. एयरपोर्ट पर सीएम धामी और उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने अमित शाह का स्वागत किया था. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आईटीबीपी टाइगर मेस 23वीं वाहिनी सीमाद्वार के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary