• Latest
  • Trending
शिक्षाविदों का सम्मान करना गर्व की बात : आईपीएस डॉ राजीव नारायण मिश्रा

शिक्षाविदों का सम्मान करना गर्व की बात : आईपीएस डॉ राजीव नारायण मिश्रा

June 14, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Monday, September 7, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

शिक्षाविदों का सम्मान करना गर्व की बात : आईपीएस डॉ राजीव नारायण मिश्रा

देश के विकास में शिक्षाविदों का अतुलनीय योगदान : डॉ अरविंद राजभर

by Udit Goel
June 14, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
शिक्षाविदों का सम्मान करना गर्व की बात : आईपीएस डॉ राजीव नारायण मिश्रा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा शहर के एक निजी होटल में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो में स्थित देश की जानी मानी संस्था *जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस* द्वारा दिल्ली एनसीआर के शिक्षाविदों के सम्मान में *शिक्षाविद् सम्मान समारोह* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया और इस दौरान *ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए चार सौ से अधिक शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।*

आज का यह समारोह शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षाविदों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रयासों को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में *गौतमबुद्धनगर के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस आईपीएस डॉ राजीव नारायण मिश्रा, पूर्व राजमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ अरविन्द राजभर* , *भाजयुमो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम* ,
*जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता* , *जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह* समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
*इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम समस्त अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गुप्ता एवं जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने समस्त अतिथियों का पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।*
अपने संबोधन में *गौतमबुद्धनगर के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस आईपीएस डॉ राजीव नारायण मिश्रा* ने कहा कि “शिक्षाविद समाज की नींव होते हैं। उनका योगदान देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षाविदों को सम्मान मिलता है और नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने बताया कि आज गौतमबुद्धनगर जिले में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षाविदों का सम्मान प्रदान करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
*पूर्व राजमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ अरविन्द राजभर* ने अपने संबोधन के दौरान शिक्षाविदों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “शिक्षाविदों के प्रयासों के बिना समाज का विकास अधूरा है। उनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि शिक्षा में सुधार हेतु हम सबको साथ मिलकर और ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए संस्थान के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि आज इतनी बड़ी शिक्षाविद सम्मान समारोह में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है।
*भाजयुमो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम* ने अपने संबोधन के दौरान जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समस्त सदस्यों का इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया और शिक्षकों के योगदान को समाज में बदलाव का महत्वपूर्ण कारक बताया।
*जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ राजेश कुमार गुप्ता* ने कहा कि “शिक्षकों का सम्मान समाज की समृद्धि का प्रतीक है। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से शिक्षाविदों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।”
*जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह* ने अपने संबोधन के दौरान दिल्ली एनसीआर एवं आसपास से आए हुए समस्त शिक्षाविदों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षाविदों के किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात की।
इस दौरान समस्त अतिथियों ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के समस्त सदस्यों का इतनी बड़ी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षाविदों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित समस्त शिक्षाविदों ने इस सम्मान समारोह की भरपूर सराहना की और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
*जीआईएमएस संस्थान के निदेशक डॉ भूपेंद सोम* ने कार्यक्रम के शुरुआत में आधुनिक परिवेश में शिक्षाविदों के बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को रेखांकित किया एवं जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
*गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी* ने अपने संबोधन में बताया कि आज का यह समारोह न केवल शिक्षाविदों के लिए बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बना।
संस्थान के *सीईओ स्वदेश कुमार सिंह* ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों कि पुनरावृत्ति का वादा किया।
जीएनआईओटी संस्था द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक शिक्षाविद सम्मान समारोह में *भाजयुमो प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नरेन्द्र भाटी* समेत बड़ी संख्या में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद्, समाजसेवी के अलावा बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary