• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

July 28, 2025
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

प्राधिकरण से निर्मित बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के लिए ओटीएस मंजूर

by Udit Goel
July 28, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ईडब्ल्यूएस से लेकर 121 वर्ग मीटर एरिया तक के बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों को बड़ी राहत दे दी है। उत्तर प्रदेष के मुख्य सचिव व ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न 140वीं बोर्ड बैठक में बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटियों के लिए बकाया प्रीमियम व लीज डीड पर विलंब शुल्क के ब्याज पर राहत देने लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को मंजूरी दे दी गई है। यह ओटीएस 31 दिसंबर 2025 तक के लिए लागू होगी। लगभग 2000 फ्लैट खरीदारों को राहत मिल जाएगी।
प्राधिकरण के संपत्ति विभाग की तरफ से बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का प्रस्ताव रखा गया। विभाग की तरफ से बोर्ड को बताया गया कि एकमुश्त समाधान योजना लागू करने से लगभग 2000 बहुमंजिला फ्लैटों की लीज डीड होने निष्पादित होने का अनुमान है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। ओटीएस के लागू होने से प्रीमियम की बकाया धनराशि और लीज डीड के विलंब शुल्क पर राहत मिल जाएगी। प्राधिकरण इस निर्णय का कार्यालय आदेश शीघ्र जारी करेगा, जिसमें ओटीएस के लागू होने की तिथि भी निर्धारित रहेगी। सोमवार को बोर्ड बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव, एडीएम बच्चू सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम नियोजन लीनू सहगल, ओएसडी एनके सिंह, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
—————————-
स्कीम —एरिया –फ्लैटों की संख्या
1. बीएचएस 05– 40 –2
2. बीएचएस 7 –32 –19
3. बीएचएस 10 –40 –92
4. बीएचएस 10 –31– 24
5. बीएचएस 11 –30– 52
6. बीएचएस 12 –86 –38
7. बीएचएस 12– 101.77– 69
8. बीएचएस 12 –120.78– 177
9. बीएचएस 13 –86.67 –6
10. बीएचएस 13 –40 –3
11. बीएचएस 13 –120.78– 10
12. बीएचएस 13 –120– 27
13. बीएचएस 13 –31 –2
14. बीएचएस 13– 101 –1
15. बीएचएस 13– 90 –1
16. बीएचएस 14– 35.96– 143
17. बीएचएस 15 –32 –1
18. बीएचएस 15 –101.77– 3
19. बीएचएस 14 –120.78– 5
20. बीएचएस 16 –29.76– 1221
21. बीएचएस 17 –54.29– 16
22. बीएचएस 17 –58.18– 114
23. बीएचएस 17 –83.38 –4
————————
ऐमनाबाद बंध पर रेगुलेटर का निर्माण, बाढ़ के समय बैक फ्लो रोकने में मिलेगी मदद
————————————————-
ग्रेटर नोएडा। बारिश के समय हिंडन नदी में बाढ़ की स्थिति होने पर शहर में पानी आने से रोकने के लिए ऐमनाबाद बंध पर रेगुलेटर का निर्माण कराये जाने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह कार्य सिंचाई विभाग कराएगा। इसे बनाने का खर्च ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। बोर्ड से मंजूरी होने के बाद अब प्राधिकरण सिंचाई विभाग को 10.56 करोड़ रुपये का भुगतान शीघ्र ही कर देगा। सिंचाई विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रेगुलेटर का निर्माण शुरू करेगा। इस रेगुलेटर के बनने से बाढ़ के दौरान पानी शहर में आने से रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही बिसरख ड्रेन से डूब क्षेत्र में कटाव को रोकने में भी मदद मिलेगी।

नोएडा एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के स्टाफ को किराए पर आवास
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले सीआईएसएफ के स्टाफ को किराए पर आवास उपलब्ध कराने पर प्राधिकरण बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए स्थित 467 फ्लैट रिक्त हैं। ये फ्लैट एमआईजी व एलआईजी कैटेगरी के हैं। इससे नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले सीआईएसएफ के स्टाफ को बड़ी सुविधा हो जाएगी।
————-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary