ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित कोट गांव में नवरात्रि के पहले दिन जबरदस्त श्रद्धा और आस्था का नज़ारा देखने को मिला। नवरात्रि की शुरुआत से तीन दिन पहले दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर से 70 किलोमीटर पैदल नंगे पांव चलकर सैकड़ों भक्तजन ज्योति लेकर अपने गांव पहुंचे।
भक्तजन डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा करते हैं और अपने-अपने मंदिरों को भव्य रूप से सजाते हैं। इस वर्ष 100 से अधिक ग्रुप ने माता रानी यात्रा में हिस्सा लिया।
कोट गांव के मंदिर में यह परंपरा लगातार 68वीं बार निभाई जा रही है। श्रद्धालु यहां पूरे 9 दिन तक व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं। इस आयोजन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग लेती हैं और आस्था का अनूठा उदाहरण पेश करती हैं।














