• Latest
  • Trending
“Beyond the Badge” के नवें एपिसोड में हिमांचल प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP संजय कुंडु ने महाकुम्भ भ्रमण एवं अपने सेवाकाल सहित निजी जीवन के अनुभव तथा विचारों को साझा किया

“Beyond the Badge” के नवें एपिसोड में हिमांचल प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP संजय कुंडु ने महाकुम्भ भ्रमण एवं अपने सेवाकाल सहित निजी जीवन के अनुभव तथा विचारों को साझा किया

March 24, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

“Beyond the Badge” के नवें एपिसोड में हिमांचल प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP संजय कुंडु ने महाकुम्भ भ्रमण एवं अपने सेवाकाल सहित निजी जीवन के अनुभव तथा विचारों को साझा किया

by Udit Goel
March 24, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
“Beyond the Badge” के नवें एपिसोड में हिमांचल प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP संजय कुंडु ने महाकुम्भ भ्रमण एवं अपने सेवाकाल सहित निजी जीवन के अनुभव तथा विचारों को साझा किया

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश पुलिस के पॉडकास्ट “Beyond the Badge” के नवें एपिसोड में हिमांचल प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP संजय कुंडु के द्वारा नोयडा के DCP शक्ति मोहन अवस्थी के साथ बातचीत में महाकुम्भ भ्रमण एवं अपने सेवाकाल सहित निजी जीवन के अनुभव तथा विचारों को साझा किया गया

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, प्रशान्त कुमार के निर्देशानुसार एक अभिनव पहल करते हुए उ0प्र0 पुलिस द्वारा *“Beyond the Badge”* नामक पॉडकास्ट के श्रृंखला की शुरूआत की गयी है। उक्त पॉडकास्ट के नवें एपिसोड में हिमांचल प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP संजय कुंडु द्वारा महाकुम्भ भ्रमण, अपने सेवाकाल एवं निजी जीवन के अनुभवों को साझा किया गया।
संजय कुडू के द्वारा महाकुम्भ के अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि अगर मैं अपने जीवन के सबसे अच्छे 100 अनुभव की बात करूँ तो यह महाकुंभ का अनुभव भी उसमें से एक है । श्री कुंडु जी के द्वारा बताया गया कि, “हालांकि महाकुम्भ आने की टिकट काफी मंहगी थी और यहाँ पर बहुत भीड़ थी, फिर भी मै यहाँ पर आया क्योंकि यह संयोग 144 वर्षों मे एक बार आया था, और इस अवसर को तो हमे जरूर लेना था, इसलिए मै यहाँ आया और यहाँ आकर मेरा अनुभव बहुत ही उत्कृष्ट रहा, इसके लिए यूपी पुलिस और यूपी सरकार को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ।” इसके साथ ही *महाकुम्भ के सफल आयोजन हेतु उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी और डीजीपी यूपी श्री प्रशांत कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं भी दी गई ।*
श्री संजय कुंडु जी के द्वारा 03 दिवस के अपने महाकुम्भ भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों और प्रयासों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए बताया गया कि किसी भी राज्य पुलिस की अपनी एक सीमा होती है और अपनी क्षमता के हिसाब से वह कार्य करती है। महाकुम्भ में आयी लगभग आधे देश की जनसंख्या को डील करना अपने आप में एक चुनौती थी, आम तौर पर इस प्रकार की चुनौती का सामना किसी भी देश की सेना द्वारा किया जाता है, किन्तु *अपनी क्षमताओं से परे जाकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 02 माह तक बगैर थके, बगैर रुके और बगैर डरे जो कार्य किया, वह युद्ध क्षेत्र में किये जाने वाले प्रयास के समान था, जिसके लिए वह बधाई की पात्र* है ।
श्री संजय कुंडू जी के द्वारा महाकुंभ में आए 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक स्नान कराए जाने की इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए राजनीतिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा किए गए कार्य से न केवल प्रदेश पुलिस बल्कि पूरे भारतवर्ष की साख, विश्व में बढ़ गई है, और पूरे विश्व ने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा किए गए प्रयास को नोटिस किया है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि *यूपी पुलिस ने वह कर दिखाया है जो देश ही नहीं विदेश में भी किसी ने नहीं किया है,* यह कोई छोटा काम नहीं था बहुत बड़ा चैलेंज था और यूपी पुलिस इतने अच्छे नंबर लेकर के उत्तीर्ण हुई है कि इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता है।
श्री संजय कुंडू जी के द्वारा बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से यह आग्रह किया गया कि महाकुंभ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को एक डॉक्यूमेंट के रूप में संग्रहित किया जाना चाहिए और इसकी एक कॉफी टेबल बुक भी बनाई जानी चाहिए, क्योंकि पब्लिक ऑर्डर मैनेजमेंट और ह्यूज कॉन्ग्रिगेशन मैनेजमेंट में यह बेस्ट प्रैक्टिस है। इसका डॉक्यूमेंटेशन होने से अन्य राज्य और विदेश के पुलिस बल को बहुत फायदा होगा और इससे उन लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा ।
श्री संजय कुंडू जी के द्वारा ऐसे विशाल जन समागम में जाने से पहले आमजन को यह सलाह दी गई कि वह ऐसी जगह पर जाने पर धैर्य से काम ले, किसी उत्तेजना का शिकार न हो तथा शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को सशक्त रखें ।
उक्त पॉडकास्ट में श्री संजय कुंडू जी के द्वारा महाकुंभ भ्रमण के अपने अनुभवों के अतिरिक्त UN मिशन के अपने अनुभव एवं चुनौतियों, हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान किए गए कार्यों, सिविल सर्विसेज को ज्वाइन करने के पीछे के कारण एवं जल संसाधन मंत्रालय के अपने कार्यकाल से संबंधित अनुभवों को भी साझा किया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary