• Latest
  • Trending
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का समापन

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का समापन

September 30, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का समापन

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा विश्व के विभिन्न नौ देशों में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम आयोजित- सीईओ स्वदेश कुमार सिंह

by Amir Khan
September 30, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का समापन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा शहर स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीजीडीएम कोर्स के द्वितीय वर्ष में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए एक सितम्बर से सताइस सितम्बर तक विश्व के विभिन्न नौ देशों में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्था की ओर से चार सौ पचास विद्यार्थियों एवं विभिन्न विभाग में कार्यरत साठ से अधिक सदस्यों को वैश्विक परिवेश एवं अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण को समझने एवं अनुभव करने के उद्देश्य से नौ विभिन्न देशों में भेजा गया ।*

संस्थान के *सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का आयोजन नौ विभिन्न देशों जैसे अबू धाबी, मलेशिया, सिंगापुर, दुबई, ओमान, बहरीन, वियतनाम, कजाकिस्तान और जॉर्जिया* में किया गया। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने नौ विभिन्न देशों की शैक्षणिक,औद्योगिक और सांस्कृतिक यात्राओं में हिस्सा लिया। यह प्रोग्राम छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, बहुसांस्कृतिक समझ और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिदृश्य की गहन जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनके नेतृत्व और प्रबंधन कौशल को विकसित करने का अवसर देता है।
कार्यक्रम के दौरान *छात्रों ने विभिन्न देशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों का दौरा किया और अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों और प्रबंधन विशेषज्ञों से संवाद किया। उन्होंने आधुनिक प्रबंधन सिद्धांतों, वैश्विक व्यापार रणनीतियों और नेतृत्व तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव* प्राप्त किया। इस अवसर पर *विभिन्न देशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों द्वारा जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा संस्थान के विद्यार्थियों को कई शॉर्ट-टर्म कोर्सेज़ पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए, जिनमें लीडरशिप, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन, वित्तीय विश्लेषण, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर आधारित प्रबंधन तकनीकों का प्रशिक्षण शामिल था।*
इस दौरान छात्रों ने *एआई तकनीकों के वास्तविक अनुप्रयोग सीखते हुए डेटा एनालिटिक्स, ग्राहक व्यवहार विश्लेषण, वित्तीय मॉडलिंग और रणनीतिक निर्णय निर्माण में अपने कौशल को विकसित* किया।
इस दौरान छात्रों ने विभिन्न देशों में वहां के विभिन्न *औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कर वैश्विक व्यावसायिक प्रक्रियाओं और आधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इसके साथ ही, सांस्कृतिक यात्राओं ने उन्हें विभिन्न देशों की परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक दृष्टिकोण को समझने का अवसर दिया। यह अनुभव छात्रों के सर्वांगीण विकास और बहु-आयामी सोच को विकसित करने में सहायक रहा।*
*जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को केवल कक्षा की सीमाओं तक सीमित नहीं रहने देता बल्कि विश्वविद्यालयों, उद्योगों और सांस्कृतिक अनुभवों के माध्यम से यह कार्यक्रम छात्रों को वैश्विक व्यावसायिक दुनिया में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाता है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक प्रबंधन तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण छात्रों के करियर को नए आयाम प्रदान करता है।*
*जीआईएमएस संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम* ने कहा कि छात्रों के लिए वैश्विक दृष्टिकोण, बहुसांस्कृतिक समझ और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संरचनाओं की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह इमर्शन प्रोग्राम उन्हें शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ नेटवर्किंग, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में भी सशक्त बनाता है, जिससे उनका करियर उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है।
*छात्रों ने भी इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक और लाभकारी बताया। उन्होंने साझा किया कि विश्वविद्यालयों और उद्योगों में किए गए भ्रमण और एआई पर* आधारित शॉर्ट-टर्म कोर्सेज़ ने उनके कौशल को बेहतर बनाने और वैश्विक करियर के लिए उन्हें तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन प्रोग्राम छात्रों के सर्वांगीण विकास, वैश्विक नेतृत्व क्षमता और करियर के अवसरों में वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम उन्हें न केवल अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उन्हें आत्मविश्वास और दक्षता के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करता है।
*जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया की इस तरीके के इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के साथ साथ आज के इस बदलते परिवेश में वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करना एवम अध्यनरत विद्यार्थियों को वैश्विक प्रबंधन के साथ व्यापार के नए आयामों से अवगत कराना है। संस्था द्वारा आयोजित इस सर्टिफिकेशन कोर्स के अंतर्गत शिक्षक एवं अध्यनरत विद्यार्थी मुख्य रूप से इंटरनेशनल ट्रेड, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस , मैनेजमेंट थ्रू ब्लॉकचैन एवं इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, समेत कई अन्य विषयों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिए।*
संस्था के *सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया की द्वारा विद्यार्थियों के हित में इस तरह के कई और भी आयोजन निरंतर जारी रहेंगे* और संस्था अपने यहां अध्यनरत विद्यार्थीयों के समग्र विकास हेतु हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने बताया की इस वर्ष संस्था द्वारा बच्चों के विकास हेतु इस ऐतिहासिक अंतराष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का आयोजन विश्व के विभिन्न नौ देशों में किया गया।
*संस्था के निदेशक ने बताया की इस इमर्शन कार्यक्रम के दौरान जीआईएमएस संस्था द्वारा विभिन्न देशों के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के साथ कई तरह के एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं जिसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को होगा और दोनों संस्थानों के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों* को वैश्विक शिक्षा, अनुसंधान और व्यावहारिक अनुभव के अवसर भी प्रदान करेगा। इस महत्त्वपूर्ण समझौते के तहत दोनों संस्थान शिक्षा, शोध, और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करेंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने और सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
संस्थान द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक अंतराष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary