नोएडा। नोएडा में चोरो का आतंक लगातार जारी है। नोएडा पुलिस द्वारा चोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है लेकिन चोरी रुकने का नाम ही नही ले रही है। इस बार चोरो ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के जे.पी क्लासिक सोसाइटी को निशाना बनाया है जहाँ पर चोरों ने बेसमेंट में रखी लोहे की जाली को चोरी कर लिया है। जिसकी कीमत लाखो में बताई जा रही है। जिसके बाद बाद चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित ने थानां एक्सप्रेस वे में जाकर चोरी की शिकायत की है। जिसमे चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । वही पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले की जांच कर चोरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।












